फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Star of Tricity's pre-Valentine's party will be held on February 8th.

Chandigarh News: स्टार ऑफ ट्राइसिटी की प्री-वैलेंटाइन पार्टी 8 फरवरी को

Sat, 07 Feb 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Star of Tricity's pre-Valentine's party will be held on February 8th.
50 से अधिक महिलाएं जलवा बिखेरेंगी, वैलेंटाइन क्वीन का होगा चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप की ओर से 8 फरवरी को एनुअल सेरेमनी के साथ प्री-वैलेंटाइन पार्टी का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ट्राइसिटी की 50 से अधिक महिलाएं शिरकत कर ग्लैमर, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का रंग बिखेरेंगी। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर मनोरंजन के साथ-साथ सम्मान और आपसी सौहार्द का अवसर देना है।
कार्यक्रम के दौरान डांस, गेम्स और स्वादिष्ट व्यंजनों की खास व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही समाज, मीडिया और उद्योग जगत से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। कार्यक्रम में समाजसेवी जगजीत कहलों, आशा कहलों, नीलिमा अरोड़ा, उद्योगपति रोहित जिंदल, सन्ना, अंजना और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट किरणजीत कौर झंडू की उपस्थिति प्रस्तावित है।
विज्ञापन

आयोजन की विशेष बात यह रहेगी कि ग्रुप से जुड़े नए चेहरों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। साथ ही वर्ष 2026 के लिए नए ब्रांड एंबेसेडर का चयन किया जाएगा और प्रतिभागियों में उत्साह बढ़ाने के लिए वैलेंटाइन क्वीन का ताज भी पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप की फाउंडर प्रीति अरोड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम प्यार, सम्मान और सकारात्मक सोच का उत्सव है। उन्होंने कहा कि स्टार ऑफ ट्राइसिटी महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed