फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stadiums not built in players' villages: Tanwar

खिलाड़ियों के गांवों में नहीं बने स्टेडियम : तंवर

Sat, 09 Dec 2023 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Stadiums not built in players' villages: Tanwar
आप नेता अशोक तंवर ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने शुक्रवार को हरियाणा की खेल नीति को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को प्रदेश के खिलाड़ियों की कोई फिक्र नहीं है। एक तरफ तो सरकार खिलाड़ियों के मेडल जीतने पर अपनी पीठ थपथपाने से पीछे नहीं हटती। दूसरी तरफ यहां नेशनल और इंटरनेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी अभावों में अभ्यास करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में पदक विजेता खिलाड़ियों रवि दहिया, सुमित आंतिल और हॉकी खिलाड़ी सुमित के गांव में खेल स्टेडियम और मल्टीपर्पज हाल बनाने की घोषणा के बाद भी स्टेडियम नहीं बने। खेल प्रेमी पिछले दो साल से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की घोषणा के बाद एक ईंट भी नहीं लगी। वहीं, गांवों के खिलाड़ी बेहतर सुविधाओं इंतजार में हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों के गांव में खेल स्टेडियम बनाने की योजना फाइलों में अटक कर रह गई है। वहीं जहां स्टेडियम हैं उनकी भी हालत खस्ता है। खिलाड़ियों के लिए न ट्रैक पर लाइट रहती है। न ही लड़कियों के लिए टॉयलेट की सुविधा है। ऐसे में सभी खिलाड़ी विभिन्न अव्यवस्थाओं में अभ्यास करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed