फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   St Joseph's Cricket Nursery team won the Mulkh Raj Memorial Under-14 Cricket Tournament

Chandigarh News: सेंट जोसेफ क्रिकेट नर्सरी की टीम ने मुल्ख राज मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

Fri, 24 Oct 2025 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
St Joseph's Cricket Nursery team won the Mulkh Raj Memorial Under-14 Cricket Tournament
चंडीगढ़। सेंट जोसेफ क्रिकेट नर्सरी की टीम ने मुल्ख राज मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबला सेक्टर-44 के सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित किया गया। इसमें सेंट जोसेफ स्कूल की टीम ने सेंट सोल्जर स्कूल की टीम को 27 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए विजेता टीम ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 160 का स्कोर बनाया। माईविश संधू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज प्रियांश यादव ने 28 रन, वंश राजदा ने 17 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आरिक ने 26 रन देकर 3 विकेट और अर्णव ने 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में सेंट सोल्जर स्कूल की पूरी टीम 24.4 ओवर में 133 के स्कोर पर सिमट गई। नमन ने टीम के लिए सबसे अधिक 54 रनों की पारी खेली। अर्णव ने 19 रन, वंश ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में हरजाप मरहर ने 14 रन देकर 3 विकेट और वंश राजदा ने 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए। .
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट के बेहतर प्रदर्शन के लिए मिले अवार्ड

मैन ऑफ सीरीज - माईविश संधू

मैन ऑफ मैच - माईविश संधू

बेस्ट गेंदबाज - वंश राजदा
बेस्ट फिल्डर - अक्षत सिंगला

बेस्ट ऑलराउंडर- आरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed