{"_id":"6845f6664a1cc8ea37085d61","slug":"st-joseph-school-cricket-nursery-team-reached-the-finals-due-to-manrajs-brilliant-century-chandigarh-news-c-16-pkl1043-731864-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मनराज के शानदार शतक से सेंट जोसेफ स्कूल क्रिकेट नर्सरी की टीम फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मनराज के शानदार शतक से सेंट जोसेफ स्कूल क्रिकेट नर्सरी की टीम फाइनल में पहुंची
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनराज के शानदार शतक से सेंट जोसेफ स्कूल क्रिकेट नर्सरी की टीम ने विक्रम जूनियर्स की टीम को 46 रनों से हराकर लिटिल चैंप्स क्रिकेट लीग के फाइनल में प्रवेश किया। यह टीम टूर्नामेंट लड़के और लड़कियाें की संयुक्त टीमों के बीच खेला जा रहा है।
इसके पहले लीग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सेक्टर-44 में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट जोसेफ स्कूल क्रिकेट नर्सरी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 6 विकेट पर 245 रन बनाए। मनराज सिंह ने 102 रनों की पारी खेली। गितिका गर्ग ने 69 रन बनाए। गेंदबाजी में देवांश ने 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
जवाब में विक्रम जूनियर्स इलेवन की टीम 25 ओवर में 8 विकेट पर 199 रन ही बना पाई। केविनप्रीत सैनी ने 64 रन बनाए। अजितेश बराड़ ने 36 रन और सरांश बंसल ने 26 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में हरजप सिंह ने 31 रन देकर 1 विकेट, वाहेनूर संधू 29 रन देकर 1 विकेट और प्रदीप गुजराल ने 19 रन देकर 1 विकेट लिया। शतक लगाने वाले मनराज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।