फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   St. John's and St. Mary's register impressive victories in Under-11 football.

Chandigarh News: अंडर-11 फुटबॉल में सेंट जॉन्स और सेंट मैरीज ने दर्ज की शानदार जीत

Tue, 06 Oct 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
St. John's and St. Mary's register impressive victories in Under-11 football.
सेंट जॉन्स ने 4-0 और सेंट मैरीज ने 4-0 से जीता मुकाबला, अर्णव ने लगाई हैट्रिक
विज्ञापन

चंडीगढ़। इंटर स्कूल स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-11 बॉयज के मुकाबले सोमवार को गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-22ए में खेले गए। पहले मैच में सेंट जॉन्स स्कूल-26 ने जीएमएसएसएस-23ए को 4-0 से हराया। सेंट जॉन्स के लिए सुवीर दुआ ने 5वें, तेजस्वीर ने 10वें, आरॉन सागर ने 14वें और मनविक ने 36वें मिनट में गोल किया।

दूसरे मैच में जीएनपीएस-36 ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल को 1-0 से मात दी। अलेक ने 42वें मिनट में विजयी गोल दागा। तीसरे मुकाबले में चितकारा इंटरनेशनल-25 ने गुरुकुल ग्लोबल स्कूल को 1-0 से हराया। चितकारा के मनन ने 33वें मिनट में गोल किया। चौथे मैच में सेंट मैरीज स्कूल-46बी ने सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल-37 को 4-0 से शिकस्त दी। सेंट मैरीज के अर्णव ने 4वें, 10वें और 31वें मिनट में गोल कर हैट्रिक पूरी की, जबकि आयुष्मान ने 40वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed