{"_id":"bd61622e4a661d32b9d6f07454af4e60","slug":"ssp-meeting-with-police-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने लगाई पुलिस कर्मियों की क्लास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने लगाई पुलिस कर्मियों की क्लास
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 11 Apr 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मचारियों की कार्यशैली सुधारने के जिला पुलिस के सीनियर अधिकारी भी पूरी ताकत से जुट गए हैं। इसी कड़ी में वीरवार को एसएसपी गुरशरण सिंह ने हाईवे पेट्रोलिंग व एंबुलेंसों पर तैनात मुलाजिमों के साथ आपात मीटिंग की।
मीटिंग एसएसपी ऑफिस में हुई। इस दौरान जहां मुलाजिमों को सिस्टम सुधारने संबंधी हिदायत दी गई। वहीं, उन्हें फिट रहने की नसीहत भी दी गई।
मीटिंग में एसएसपी ने पुलिस कर्मचारियों से कहा कि चुनाव समाप्त होने तक कोई भी अपनी मर्जी से छुट्टी नहीं करेगा। साथ ही सभी वाहनों में रोजनामचा लगाया जाएगा। इसमें ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की हाजिरी लगाई जाएगी।
इतना ही नहीं यदि किसी कर्मी को कहीं जाना पड़ जाता है, तो उसे रोजनामचा (रजिस्ट्रर) में दर्ज करना होगा। उन्होंने साफ कहा कि वह इस बात की चेकिंग करेंगे कि उनकी हिदायतों का कितना पालन हो रहा है। ऐसे में अगर कोई पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर से गैरहाजिर पाया गया तो, उसे तुरंत बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन
बताते चलें कि पुलिस कर्मचारियों संबंधी कई शिकायतें अधिकारियों को लगातार मिल रही हैं। इसके चलते ही मीटिंग आयोजित की गई थी।