फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Srinagar residents got good news between the note ban process

नोटबंदी के फैसले के बीच श्रीनगर वासियों को मिली बड़ी गुडन्यूज

Fri, 18 Nov 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 18 Nov 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
Srinagar residents got good news between the note ban process
नोटबंदी के बीच गुडन्यूज - फोटो : social media

नोटबंदी के फैसले के बीच भारतीय रेलवे ने श्रीनगर वासियों को बड़ी गुडन्यूज दे दी है। वहां ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। पिछले चार माह से श्रीनगर (वैली) में ठप पड़ी ट्रेन सेवा के बाद शुक्रवार श्रीनगर-बडग़ाम के बीच ट्रेन चलाई गई। 

विज्ञापन


जब तक श्रीनगर में हालात ठीक नहीं होते है तब तक ट्रेनें दिन के समय ही चलाई जाएंगी रात के समय नहीं। सौलह रेल सेक्शनों में से तीन सेक्शनों में मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। ये बातें रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम अनुज प्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन


डीआरएम अनुज प्रकाश ने कहा कि श्रीनगर के हालात खराब होने के कारण पिछले चार माह से वैली में रेल यातायात ठप पड़ा था। शरारती तत्वों ने ट्रैक उखाडने के अलावा सिगनल बॉक्स व अन्य रेल संपप्ति का नुकसान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे सेक्शन में नुकसान

Srinagar residents got good news between the note ban process
नोटबंदी के बीच गुडन्यूज

जिस वस्तु की जरूरत है उसे डिवीजन से श्रीनगर भेजा जा रहा है। जिन ट्रेन पायलटों को फिरोजपुर में बुलाया था उन्हें दोबारा श्रीनगर भेजा जा रहा है। श्रीनगर में सौलह रेलवे सेक्शन हैं जहां काफी नुकसान हुआ है। 

तीन सेक्शन में मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। बाकी सेक्शनों में मरम्मत का कार्य पंद्रह दिन में कर लिया जाएगा। रेलकर्मी श्रीनगर में युद्धस्तर पर मरम्मत का कार्य कर रहे हैं और वहां की राज्य सरकार ने सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए हैं। 

ट्रैक के साथ-साथ जीआरपी, सीआरपी व लोकल पुलिस तैनात है और ट्रेन के भीतर आरपीएफ की गश्त करवाई जा रही है। एक सवाल के जवाब में डीआरएम ने कहा कि श्रीनगर में ट्रेन न चलाने से साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और तोड़फोड़ में रेलवे को डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है। डीआरएम ने कहा कि शुक्रवार सुबह श्रीनगर-बडग़ाम के बीच ट्रेन चलाई गई है और अभी तक शांति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed