फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sri Vidyakoti Kumkumarchan Maha Yagya was inaugurated

Chandigarh News: श्री विद्याकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

Thu, 14 Aug 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sri Vidyakoti Kumkumarchan Maha Yagya was inaugurated
सेक्टर 33 स्थित गुलाटी भवन में बुधवार को स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में दो दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। दो पालियों में आयोजित इस महायज्ञ में 2 हजार से अधिक सुहासिनी महिलाओं व श्रद्धालुओं ने एकसाथ कुमकुम से श्री ललिता सहस्त्रनाम का अर्चन किया। आए सभी अतिथियों का भाजपा के वरिष्ठ नेता शशि शंकर तिवारी ने स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने बताया कि देश की प्रगति, विश्व शांति व लोक कल्याण के उद्देश्य से दो दिनों में 1 करोड़ से अधिक अर्चन होगा।
इस महायज्ञ में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्रा, भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की माता ललिता से देश कल्याण हेतु प्रार्थना करता हूं। उनका प्रयास है कि भारत के प्रत्येक गांव में सिंदूर महायज्ञ का आयोजन हो। उन्होंने कहा कि सिंदूर की ताकत को पूरी दुनिया ने पहचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने कहा की चंडीगढ़ की धरती पर पहली बार सिंदूर महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी पूरे देश में सनातन धर्म के प्रचार हेतु समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम भारत की ऋषि कृषि परंपरा को फिर खड़ा करना चाहते हैं।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता शशि शंकर तिवारी, रामवीर भट्टी, हीरा नेगी, मनीष शर्मा, नरेंद्र पांडेय,बीरेंद्र मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा, नरेश यादव, अरविंद सिंह, राजेश ओझा, अधिवक्ता मीनाक्षी सिंह, उमेश राय, नंद कुमार यादव, उज्ज्वल कुमार सिंह, प्रभुनाथ गिरी, रेखा सिंह राजपूत, अनीता तिवारी, मिक्कू पांडेय, रविंद्र मल्लिक, हरीश चंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed