फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sports Ministry filed reply in Punjab Haryana HC regarding selection of boxers without trial in Asian Games

Highcourt: खेल मंत्रालय का हलफनामा-एशियाई खेलों में बिना ट्रायल मुक्केबाजों के चयन में हमारी कोई भूमिका नहीं

Mon, 24 Jul 2023 09:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 09:54 PM IST
सार

हरियाणा के ओलंपियन मुक्केबाज अमित पंघाल, रोहित मोर और सागर ने 51 किलोग्राम, 57 किलोग्राम व 92 किलोग्राम वर्ग में दीपक, सचिन व नरेंद्र के एशियाई खेलों में चयन को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
Sports Ministry filed reply in Punjab Haryana HC regarding selection of boxers without trial in Asian Games
highcourt

विस्तार

एशियाई खेलों में बिना ट्रायल मुक्केबाजों के चयन को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर खेल मंत्रालय ने अपना जवाब दाखिल किया है। मंत्रालय ने खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में अपनी भूमिका होने से साफ इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन


जवाब में कहा गया है कि चयन के सभी अधिकार स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के पास हैं। मंत्रालय के निदेशक शिव प्रताप सिंह तोमर ने हलफनामा दाखिल कर बताया कि मंत्रालय का खिलाड़ियों के चयन में कोई दखल नहीं है। चयन का जिम्मा फेडरेशन को दिया गया है। चयन के लिए मानक या नीति तय करने का अधिकार भी उनके पास ही है। साथ ही बताया कि प्रतिभागियों का नाम भेजने की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी और इसके लिए नाम भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंडीगढ़: इंडस्ट्रियल एरिया में गोदाम में लगी आग, दो लड़कियों की मौत, तीन घायल  
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के ओलंपियन मुक्केबाज अमित पंघाल, रोहित मोर और सागर ने 51 किलोग्राम, 57 किलोग्राम व 92 किलोग्राम वर्ग में दीपक, सचिन व नरेंद्र के एशियाई खेलों में चयन को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याची पक्ष ने कोर्ट को बताया कि भारतीय राष्ट्रीय खेल विकास संहिता 2011 के तहत प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल का प्रावधान है लेकिन बाक्सिंग फेडरेशन आफ इंडिया ने राष्ट्रीय कोचिंग शिविर, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेल 2023 के लिए चयन मानदंडों को मनमाने रूप से बदल दिया है। विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में मुक्केबाजों के चयन का फैसला ट्रायल के बजाय व्यक्तिगत मूल्यांकन के आधार पर किया गया है।

याचिकाकर्ताओं ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के लिए जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया, वह उनसे (याचिकाकर्ताओं) से हार चुके हैं। याचिका में अपील की गई थी कि प्रतियोगिता के लिए नाम बिना ट्रायल नहीं भेजने का आदेश दिया जाए लेकिन मंत्रालय ने साफ कर दिया कि नाम एक सप्ताह पहले ही भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed