{"_id":"63208fca011a1a0700667d7f","slug":"sports-minister-hayer-said-punjab-to-give-monthly-stipend-to-sportspersons","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार का बड़ा एलान: अब खिलाड़ियों को मिलेंगे 8000 रुपये महीना, बस करना होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार का बड़ा एलान: अब खिलाड़ियों को मिलेंगे 8000 रुपये महीना, बस करना होगा ये काम
Tue, 13 Sep 2022 07:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 13 Sep 2022 07:46 PM IST
सार
खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले वरिष्ठ खिलाड़ियों को एक वर्ष के लिए 8,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इसी तरह, जूनियर खिलाड़ियों को 6,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर।
- फोटो : @PunjabGovtIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार के खेल विभाग ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए तैयार करने के मकसद से ‘ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर वजीफा स्कीम’ की शुरुआत करने का फैसला लिया है। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मंगलवार को पंजाब भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में यह एलान किया।
विज्ञापन
मीत हेयर ने बताया कि भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर प्रसिद्ध खिलाड़ियों के लिए यह नई स्कीम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य है। हर साल सीनियर नेशनल में पदक जीतने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को एक साल तक 8,000 रुपये प्रति माह और जूनियर नेशनल में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक साल तक 6,000 रुपये प्रति माह वजीफा दिया जाएगा।
विज्ञापन
खिलाड़ी ने स्वर्ण, रजत और कांस्य कोई भी पदक जीता हो, उसे यह राशि एक साल के लिए प्रति माह मिलेगी। इस स्कीम के लिए खेल विभाग द्वारा सालाना 12.50 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। मीत हेयर ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए स्वास्थ्य बीमा भी शुरू किया जा रहा है। खिलाड़ियों को खेल सामान मुहैया करवाने के अलावा नए प्रशिक्षकों की भर्ती भी की जा रही है।
विज्ञापन
डे स्कॉलर खिलाड़ियों की डाइट 100 से बढ़ाकर 125 रुपये और हॉस्टल वाले खिलाड़ियों के लिए डाइट 200 से बढ़ाकर 225 रुपये कर दी गई है। खेल विशेषज्ञों की राय के साथ नई खेल नीति लाई जा रही है, जिसका मकसद खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचान कर उनको मुकाबलों के लिए तैयार करना है।
खिलाड़ियों के लिए डाइट, कोचिंग, खेल सामान, नौकरियां और नकद पुरस्कार से सम्मानित करना नीति का अहम हिस्सा होगा। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 2024 में पेरिस ओलंपिक खेल और 2028 में लॉस एंजेल्स ओलंपिक खेल के लिए पंजाब के खिलाड़ी अधिक से अधिक हिस्सा लेकर उपलब्धियां हासिल करें। मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत खेल के पक्ष में माहौल बनाने के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ बनाई गईं, जो शानदार तरीके से चल रही हैं।