फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sports leaders against of announcement of Goodwill Ambassadors Salman khan

सलमान को गुडविल एंबेसडर बनाने के खिलाफ खेल जगत के दिग्गज

Sun, 24 Apr 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
sports leaders against of announcement of Goodwill Ambassadors Salman khan
milkha singh - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिए भारतीय दल का गुडविल एंबेसडर चुने जाने से पर फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने खासी नाराजगी जताई है। मिल्खा सिख के समर्थन में सिटी के जाने माने पूर्व ओलंपियन एवं अलग अलग खेल जगत की हस्तियां एकजुट हो गई हैं।

विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के इस फैसले पर 88 वर्षीय मिल्खा सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि आईओए को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। इसके लिए सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। मिल्खा ने कहा कि सलमान को खेलों की जानकारी नहीं है। उन्हें बॉलीवुड का काम करने देना चाहिए।
विज्ञापन


मिल्खा ने कहा कि मैं इस फैसले का विरोध करता हूं। मेरी नजर में जो खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, खासकर जो ओलंपिक में देश की नुमाइंदगी कर चुके हैं, उन्हें गुडविल एंबेसडर के तौर पर चुना जाना चाहिए। उनके अनुसार पीटी ऊषा और राजवर्धन सिंह राठौर जैसे कद के खिलाड़ियों को यह भूमिका दी जानी चाहिए। ये लोग खिलाड़ियों को बेहतर मार्ग दर्शन से प्रेरित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिंदर सिंह, ओलंपियन ने बताया कि हमारे देश में कई अंतरराष्ट्रीय दिग्गज खिलाड़ी हैं। जिनमें गुरबचन रंधावा जैसे खिलाड़ी भी हैं। जिन्हें कभी याद नहीं किया जाता है। इसके अलावा कई लेजेंड खिलाड़ी जिनमें मिल्खा सिंह, अजीतपाल सिंह शामिल हैं। सलमान खान के बजाय इन लोगों में से किसी को गुडविल एंबेसडर चुना जा सकता है।

दिग्गजों ने सरकार के फैसले के खिलाफ जमकर न‌िकली भड़ास

sports leaders against of announcement of Goodwill Ambassadors Salman khan
पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह - फोटो : ‌file photo

प्रगट सिंह, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान के मुताब‌िक स्टेज पर जो होता है वह असल लाइफ से कोसों परे है। बॉलीवुड एक मनोरंजन का जरिया है। जबकि खेलों में हिस्सा लेना अलग बात है। सलमान खान को रियो ओलंपिक का गुडविल एंबेसडर बनाए जाने से सहमत नही हूं। खेलों से जुड़े किसी पूर्व या मौजूदा समय के किसी खिलाड़ी को ही एंबेसडर बनाया जाना चाहिए। जिससे युवा खेलों के प्रति और जागरूक हो सकें।

भूपिंदर सिंह सीनियर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्व चयनकर्ता कमेटी के मेंबर ने बताया कि एक्टिंग और स्पोर्ट्स दोनों फील्ड वास्तव में अलग-अलग है। खेल जगत में कई दिग्गज हैं। जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है। उनमें से एक को यह पद सौंपा जाना चाहिए।

दलीप सिंह चंदेल, भारतीय शूटिंग टीम के कोच  के मुताबिक एंबेसडर की भूमिका ऐसे शख्स को दी जानी चाहिए, जो खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर सकें। सचिन तेंडुलकर, पीटी उषा, मिल्खा सिंह इसके लिए उपयुक्त हैं।
 
हरजिंदर सिंह पूर्व भारतीय फुटबॉल कोच के मुताबिक गुडविल एंबेसडर किसी को भी बनाया जा सकता है। लेकिन प्रमुख बात है कि हमारे खिलाड़ी अधिक से अधिक मेडल लाएं। जिससे भारत का मान बढ़े। रियो ओलंपिक में अगर किसी खेल से जुड़े व्यक्ति को ब्रांड एंबेसडर बनाया जाता तो बेहतर होता।

हरमीत काहलों गोल्फर और अर्जुन अवॉर्डी ने कहा कि सलमान खान बॉलीवुड के शानदार अभिनेता हैं। लेकिन यह स्पोर्ट्स का महाकुंभ है। इसके लिए कोई दिग्गज स्पोर्ट्स मैन ही उपयुक्त रहेगा। जिससे हमारे खिलाड़ी प्रेरित हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed