फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sports

किंग्स इलेवन पंजाब ने ख्ेाला बड़ा दाव

Fri, 20 Dec 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
sports
आईपीएल-2020 सीजन के लिए वीरवार को कोलकाता में देश और विदेशी खिलाड़ियाें पर आईपीएल की टीमाें ने बोली लगाई और टीमाें में शामिल किया। किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगाते हुए ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल को सबसे अधिक बोली लगाकर 10 करोड़ 75 लाख रुपये में अपनी टीम में लिया। इसकेबाद गेंदबाज शेलडोन कॉट्रेल को 8 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा।
विज्ञापन

देश के ये खिलाड़ी किए शामिल
इनके अलावा गेंदबाज रवि बिश्नोई को 2 करोड़ रुपये में और आलराउंडर जिम्मी निशम को 50 लाख बेस प्राइज में टीम में शामिल किया। इनके बाद आलराउंडर दीपक हुड्डा को 50 लाख में, गेंदबाज इशान पोरेल को 20 लाख रुपये में टीम में लिया। क्रिस जॉडर्न को 3 करोड़ में, तजिंदर ढिल्लाें को 20 लाख में और प्रभसिमरन सिंह को 55 लाख रुपये में अपनी टीम के लिए खरीदा।
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने बलवंत राय को 30 लाख रुपये में खरीदा
प्रिंस बलवंत राय सिंह पंजाब की ओर से खेलते हैं और उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने 30 लाख बेस प्राइज में अपनी टीम में शामिल किया है।
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में प्रभसिमरन ने ठोके 150 रन
- मोहाली में खेली जा रही कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में पंजाब और आंध्र प्रदेश की टीमों के बीच ख्ेाले जा रहे मैच में पंजाब की ओर से खेलते हुए प्रभसिमरन सिंह ने 150 रन की पारी खेली, प्रभसिमरन सिंह पटियाला के रहने वाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed