फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sports

युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लें मास्टर्स खिलाड़ियाें से प्ररेणा

Sat, 14 Dec 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
sports
युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मास्टर्स खिलाड़ियाें से सीख लेते हुए इस खेल में अधिक से अधिक आएं। यह कहना है प्रो मास्टर्स बैडमिंटन लीग-2 में हिस्सा ले रहे सिटी के बैडमिंटन खिलाड़ी दीपक सक्सेना का। जिन्हाेंने चंडीगढ़ में शुक्रवार से शुरू हुई प्रो मास्टर्स लीग में रिस्टी मास्टर्स टीम से ख्ेालते हुए पहले ही मैच मे जीत दर्ज की। प्रो मास्टर्स बैडमिंटन लीग सीजन-2 का आयोजन सेक्टर-38 वेस्ट स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेेक्स किया जा रहा है। इसमें देश के जाने-माने बैडमिंटन खिलाड़ी विभिन्न टीमों की ओर से हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

विश्व में ख्ेाली जाती है मास्टर्स लीग-
दीपक सक्सेना ने बताया कि वह प्रो मास्टर्स बैडमिंटन लीग-1 में हिस्सा ले चुके है। इसमें वह हिमालय टाइगर्स की ओर से ख्ेालते हुए लीग चैंपियन रहे थे। उन्होंन बताया कि प्रो मास्टर्स लीग शुरू करने का मुख्य मकसद था कि इसमें देश के लिए खेल चुके चोटी के खिलाड़ियाें को फिर से ख्ेालने का मौका दिया जाए। क्योंकि विदेशाें में मास्टर्स खिलाड़ियाें के लिए बड़ी लीग आयोजित की जाती है। इसे देखते हुए भारत में भी लीग शुरू की गई है। वहीं, इसका दूसरा मुख्य उद्देश्य युवाआें को यह संदेश देना भी है कि अगर बड़ी उम्र के लोग इस ख्ेाल में अभी भी दमखम दिखा रहे हैं तो आप युवा खिलाड़ी क्यों पीछे रहें।
विज्ञापन

इंटरनेशनल लेवल पर पहचान
दीपक सक्सेना ने बताया कि वह एजी पंजाब में सहायक ऑडिट ऑफिसर हैं। उन्होंने 14 साल की उम्र में बैडमिंटन ख्ेालना शुरू किया। इसके बाद अंडर-22 में यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप में इंटरनेशनल लेवल पर खेले। इसके बाद पॉलैंड में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्री क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। सिविल सर्विस-2019 में मौजूदा चैंपियन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed