फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   speed bmw school diwar break

तेजरफ्तार बीएमडब्ल्यू स्कूल की दीवार में घुसी

Wed, 17 Aug 2022 02:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
speed bmw school diwar break
चंडीगढ़। सेक्टर 52/53 की डिवाइडिंग रोड पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार सरकारी स्कूल की दीवार तोड़ती हुई अंदर घुस गई। हादसे में कार के सभी एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवार चारों लोगों का बचाव हो गया। हालांकि उन्हें हल्की चोटें आईं हैं। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने गाड़ी चालक लुधियाना निवासी हरसिमरत सिंह के खिलाफ शराब पीकर लापरवाही से गाड़ी चलाने और एक्सीडेंट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बीएमडब्लयू कार को कब्जे में ले लिया। बाद में आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-61 चौकी प्रभारी एसआई नवीन कुमार ने बताया कि गाड़ी में दो युवकों के साथ दो युवतियां सवार थीं। गाड़ी हरसिमरत सिंह चला रहा था। वह मोहाली में घूमने आया हुआ था। 15 अगस्त रात करीब ढाई बजे वह खाने-पीने का सामान लेने के लिए मोहाली से सेक्टर-35 स्थित 24 इंटू 7 जा रहा था। इस दौरान तेजरफ्तार से कार चलाते हुए उसने सरकारी स्कूल की दीवार में टक्कर मार दी। रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी स्कूल की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसी। गाड़ी के चारों एयरबैग भी खुल गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने गाड़ी चालक का मेडिकल करवाया तो उसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed