फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Speculation Former CM of Punjab Captain Amarinder Singh will not contest the Lok Sabha elections

Punjab: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, पीएम के सामने पेश किया पत्नी परनीत कौर का रिपोर्ट कार्ड

Tue, 20 Feb 2024 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 12:10 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर कांग्रेस की टिकट पर पटियाला से सांसद चुनाव जीती हैं। हालांकि कैप्टन के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के बाद से वे कांग्रेस के कार्यक्रमों में नहीं नजर आ रही। संभावना है कि वे जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

विज्ञापन
Speculation Former CM of Punjab Captain Amarinder Singh will not contest the Lok Sabha elections
पीएम नरेंद्र मोदी से मिलते कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एलान किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। 
विज्ञापन


कैप्टन ने बताया कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर चर्चा की। किसानों की मांगों पर पीएम मोदी ने हल निकालने का आश्वासन दिया है। कैप्टन ने पीएम मोदी के समक्ष अपनी पत्नी परनीत कौर का भी पॉलिटिकल रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया है। परनीत कौर पटियाला से सांसद हैं। पटियाला से वे पांच बार चुनाव लड़ चुकी हैं, जिसमें से चार बार जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन


कैप्टन ने चुनाव न लड़ने की घोषणा करते हुए खुद कहा कि इस बार भी परनीत कौर पटियाला की सीट से चुनाव लड़ेंगी। जल्द ही परनीत कौर औपचारिक रूप से भाजपा का दामन थामेंगी। पीएम मोदी से मुलाकात के समय कैप्टन की बेटी जय इंदर कौर भी उनके साथ थी। कैप्टन ने कहा कि उनकी बेटी विधानसभा में अपनी सेवाएं देंगी। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की कुछ तस्वीरें कैप्टन ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी भी नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम से मुलाकात कर पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन की नींव रखी
पीएम मोदी से मुलाकात कर कैप्टन ने एक प्रकार से पंजाब में एक बार फिर भाजपा-अकाली गठबंधन की नींव रखी है। अभी तक इस गठबंधन को लेकर सिर्फ चर्चाएं ही सामने आ रही थीं, कोई गठबंधन के हक में खुलकर सामने नहीं आ रहा था। कैप्टन ने गठबंधन के हक में पीएम मोदी के समक्ष पक्ष रखा है। दोबारा गठबंधन की नींव तैयार करने के लिए कैप्टन ने अपनी पत्नी के लिए भी आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा से पटियाला सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के लिए पहल की है। कैप्टन ने बीते रोज जारी बयान में कहा था कि पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ भी इस हक में हैं।

कांग्रेस से दूर होते ही कैप्टन अपने गढ़ में हारे
एक समय तक पटियाला कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। 2022 के विधानसभा चुनाव में जब कैप्टन अलग पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में उतरे तो अपने ही शहर में लोगों ने उनका साथ नहीं दिया। चुनाव में कैप्टन को हार का मुंह का देखना पड़ा था। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजीत पाल सिंह कोहली ने उन्हें 16749 मतों से शिकस्त दी थी। यह हाल पटियाला की सात अन्य सीटों पर रहा।

पटियाला में कांग्रेस नए चेहरे के साथ उतरेगी
कुछ दिन पहले जब पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज देवेंद्र यादव व प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर पटियाला पहुंचे। मीडिया से बातचीत में परनीत कौर पर पूछे सवाल पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा राजा वड़िंग ने कहा था कि उन्हें कांग्रेस से सस्पेंड कर दिया गयाहै। वड़िंग ने कहा था कि पटियाला से परनीत कौर कांग्रेस की उम्मीदवार नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed