फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Specialized High Power Performance Center will be opened

Chandigarh News: गांवों में खोले जाएंगे स्पेशलाइज्ड हाई पावर परफाॉमेंस सेंटर

Wed, 03 Jan 2024 12:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Specialized High Power Performance Center will be opened
गांवों में खोले जाएंगे स्पेशलाइज्ड हाई पावर परफाॉमेंस सेंटर
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को रूपरेखा तैयार करने के दिए निर्देश
-गांवों में भी खेलों व मांग के अनुसार स्पोर्ट्स नर्सरियां बनाने के दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। खेलों के क्षेत्रों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुके हरियाणा के गांवों में स्पेशलाइज्ड हाई पावर परफोरमेंस सेंटर खोले जाएंगे। इन सेंटरों की खास बात ये होगी कि इन केंद्रों में केवल एक ही खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि युवा अपनी-अपनी रुचि के अनुसार के खेल को चुन सकेंगे। सेंटरों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही इस योजना को अमल में लाया जाए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को यहां खेलों के लिए नया आधारभूत ढांचा विकसित के रोडमैप के संबंध में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि गांवों में लोकप्रिय खेलों व मांग के अनुसार स्पोर्ट्स नर्सरियां भी बनाई जाएं, ताकि बच्चों की बुनियाद बचपन से ही मजबूत बन सके। बैठक में बताया गया कि जीआईएस हरियाणा पोर्टल पर राज्य में उपलब्ध स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर का पूरा डाटा अपलोड कर दिया गया है। वर्तमान में 11 स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य विभिन्न स्तर पर निर्माणाधीन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय कॉलेजों में स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हैं, इसलिए खेल विभाग द्वारा इसका उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

बाक्स

खेल ढांचे की मैपिंग कराएगी सरकार
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खेल विभाग और पंचायत विभाग द्वारा गांवों में खेलों के लिए विकसित आधारभूत ढांचे की भी मैपिंग की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जन संवाद पोर्टल, ग्राम दर्शन और नगर दर्शन पोर्टल पर भी लोगों द्वारा उनके क्षेत्र में स्टेडियम, मिनी स्टेडियम, स्पोर्ट्स नर्सरी या अन्य संस्थान बनाने की मांग दर्ज की गई है तो उन मांगों की भी मैपिंग कर एक सूची तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पदक विजेता खिलाड़ी युवाओं को दें खेल प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पदक विजेता खिलाड़ी, जो आउटस्टेंडिंग स्पोर्ट्सपर्सन पॉलिसी (ओएसपी) के तहत नौकरी प्राप्त कर चुके हैं, वह अपने-अपने खेलों में युवाओं को प्रतिभावान बनाने के लिए स्पोर्ट्स नर्सरियों का संचालन करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खेल विभाग द्वारा स्पोर्ट्सपर्सन की सूची तैयार की जाए, जिनमें लोकप्रिय और छोटे स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी भी शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed