{"_id":"b91cc71ba3c2c9d8250c0f832aa96bda","slug":"special-winter-designer-dress-exhibition","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल विंटर डिजाइनर ड्रेस प्रदर्शनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल विंटर डिजाइनर ड्रेस प्रदर्शनी शुरू
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Dec 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
राया वुमन हट की दो दिवसीय स्पेशल विंटर डिजाइनर ड्रेस प्रदर्शनी शनिवार से होटल अरोमा, सेक्टर-22 में शुरू हुई।
विज्ञापन
यहां कैजुअल और फॉर्मल दोनों तरह की ड्रेस उपलब्ध हैं। सॉटन कुर्ती, पश्मीना कुर्ती आदि की आकर्षक वैरायटी हैं। सिल्क, बटर सिल्क, आबूधाबी सिल्क मैटीरियल की ड्रेसेस भी प्रदर्शित की गई हैं।
प्रदर्शनी की आयोजक फैशन डिजाइन रवलीन कौर ने बताया कि ज्यादातर डिजाइन पश्मीना स्टाइल से तैयार किए गए हैं।
सभी ड्रेस के साथ मैचिंग असेसरीज भी अटैच की गई है ताकि महिलाओं को अलग से कोई आभूषण पहनने की जरूरत न पड़े। प्रदर्शनी में 850 रुपये से शुरू होकर 4500 रुपये तक की ड्रेस हैं।
विज्ञापन