फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special volvo bus from dehradun to chandigarh

17 से देहरादून से चंडीगढ़ के लिए 5 वोल्वो दौड़ेंगी

Sun, 13 Dec 2015 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Dec 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
special volvo bus from dehradun to chandigarh

देहरादून जाने वाले चंडीगढ़वासियों के बड़ी खुशखबरी है। 17 दिसंबर से 5 नई वोल्वो बसें शुरू होने जा रही हैं। इसलिए अब लोगों को देहरादून का सफर करने के लिए अब जद्दोजहद नहीं करनी पडे़गी। उत्तराखंड परिवहन निगम पांच वोल्वो बसें देहरादून से चंडीगढ़ तक चलाने जा रहा है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग(सीटीयू)की ओर से 15 दिसंबर तक इसकीएनओसी दे दी जाएगी। इसके बाद 17 दिसंबर से देहरादून के लिए बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। यह सुविधा सेक्टर - 43 बस स्टैंड से उपलब्ध होगी। उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से पांच वोल्वो बसें चंडीगढ़ से देहरादून तक चलाने के लिए एनओसी मांगी गई है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से देहरादून के लिए अभी तक वोल्वों बस का संचालन नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इनके चलने से शहर के लोगों को आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटीयू की तरफ से देहरादून के लिए अभी तक एक भी वोल्वों बस नहीं चलाई गई हैं। अभी तक सीटीयू की ओर से प्रपोजल ही बनाया जा रहा है। दो साल पहले वोल्वो बस चलाए जाने का प्लान तैयार किया गया था, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ पाया।

चंडीगढ़ रूट पर वोल्वो बसें चलाने की एनओसी जल्द ही दे दी जाएगी। यह बसें 17 दिसंबर तक चलनी शुरू हो जाएंगी।
- अमित तलवार, सीटीयू निदेशक

यह होगा टाइम टेबल
चंडीगढ़ से देहरादून जाने के लिए
रात : 2:00 बजे
सुबह 7:10 बजे
दोपहर 12:00 बजे
दोपहर 2:25 बजे
देहरादून से चंडीगढ़ के लिए
सुबह- 6:30 बजे
सुबह 7:30 बजे
दोपहर 12:00 बजे
शाम 6:00 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed