फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special Train for 3 Dham Yatra, Shirdi Yatraand 5 Jyotirlinga Yatra

4 महीने में 4 मौके, भारत दर्शन कीजिए

Mon, 25 Aug 2014 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Aug 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
Special Train for 3 Dham Yatra, Shirdi Yatraand 5 Jyotirlinga Yatra

अगले चार महीनों में शहरवासी चार बार भारत दर्शन कर सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से सितंबर से दिसंबर तक चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विज्ञापन


इनमें तीन धाम और शिरडी साईं यात्रा के लिए ट्रेनें चलेंगी। वहीं दो बार पांच ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए ट्रेनें चलाने का भी प्रस्ताव है। ये सभी ट्रेनें चंडीगढ़ से ही चलेंगी।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने इसका प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए हेडक्वार्टर को भेज दिया है। मंजूरी आने के बाद इनकी बुकिंग शुरू की जाएगी।

ये हैं स्पेशल ट्रेनें

Special Train for 3 Dham Yatra, Shirdi Yatraand 5 Jyotirlinga Yatra

तीन धाम यात्रा: ये ट्रेन सितंबर में चलेगी। इसे 16 दिन के लिए चलाया जाएगा। ये ट्रेन वाराणसी, पुरी, द्वारका, तिरुपति, कांचिपुरम, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, महाकलेश्वर और ओमकरेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन) आदि जगहों पर जाएगी। इसका प्रस्तावित किराया नौ से साढ़े नौ हजार रुपये प्रति यात्री होगा। अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है।

पांच ज्योतिर्लिंगों की यात्रा: ये ट्रेन अक्तूबर में चलेगी। ये यात्रा दस दिन के लिए होगी। इसमें यात्रियों को महाकालेश्वर, ओमकारेश्वर, नागेश्वर, गृश्नेश्वर और त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। अभी इसका प्रस्तावित शेड्यूल 7 से 16 अक्तूबर तय किया गया है।

ये हैं अन्य दो ट्रेनें

Special Train for 3 Dham Yatra, Shirdi Yatraand 5 Jyotirlinga Yatra

शिरडी साईं स्पेशल: ये ट्रेन अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में चलेगी। ये यात्रा पांच दिन के लिए होगी। अभी इसका प्रस्तावित शेड्यूल 28 अक्टूबर तय हुआ है। ये ट्रेन शिरडी और शनि सिंगनापुर जाएगी।

दूसरी बार यात्रा दिसंबर में: पांच ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए दूसरी बार स्पेशल ट्रेन 24 दिसंबर को चलेगी और 2 जनवरी को लौटेगी। ये यात्रा भी 10 दिनों की होगी। इसमें भी यात्रियों को महाकालेश्वर, ओमकारेश्वर, नागेश्वर, गृश्नेश्वर और त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed