फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   special gift from mansa devi mandir project started by cabinet minister kavita jain

नवरात्रः बेटियां बचाने को पहली बार मनसा देवी मंदिर से विशेष कवायद

Thu, 06 Oct 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 06 Oct 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
special gift from mansa devi mandir project started by cabinet minister kavita jain
मनसा देवी मंदिर से पहली बार बेटियों के लिए पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लिंगानुपात की दर को बेहतर करने के लिए मनसा देवी मंदिर से विशेष कवायद शुरू की जा रही है। अब श्री मनसा देवी श्राइन बोर्ड की ओर से नवरात्र में माता के दरबार से गांव में जन्मी कन्याओं के लिए उपहार भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इस योजना की शुरुआत वीरवार को हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय कविता जैन ने की। उन्होंने पंचकूला के गांव रत्तेवाली और श्यामटू में जन्मी सात कन्याओं के लिए श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के उपहारों को अपने हाथों से भेजा। उपहार स्वरूप कन्याओं को माता की चुनरी, नारियल, घण्टी तथा प्रसाद भेजा गया।
विज्ञापन


इस मौके पर कविता जैन ने कहा कि पंचकूला जिले के गांव में अनुपात के हिसाब से कन्याओं की संख्या कम है। प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या को जड़ से खत्म करने के लिए पीएनडीटी एक्ट सख्ती से लागू किया जा रहा है। फिर भी कन्या भ्रूण हत्या के समाचार मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ज्ञानचंद गुप्ता लेकर गए उपहार

special gift from mansa devi mandir project started by cabinet minister kavita jain
मनसा देवी मंदिर पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की ओर से भेजे गए इन उपहारों को पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता गांव में ले गए और सात घरों की कन्याओं को माला पहनाकर सम्मानित किया। यह वह घर हैं जिनमें सितंबर से लेकर अब तक कन्याओं का जन्म हुआ है।

विधायक ने अपनी ओर से भी कन्याओं  को उनके जन्म पर शगुन राशि प्रदान की। गांव की महिला सरपंच सोनिया के साथ उपसिविल सर्जन सरोज अग्रवाल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, बाल विकास परियोजना अधिकारी जोगिंद्र कौर मौजूद रहीं। 

इस मौके पर विधायक ने कहा कि पंचकूला जिला महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदहारण है। जहां उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, नगराधीश भी महिला हैं।

गुप्ता ने गांवावासियों से कहा कि यदि कहीं भी लिंग जांच होती है तो उसकी सूचना प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में दी गई सूचना सही मिली तो सरकार एक लाख रुपये की राशि का गुप्त इनाम भी देगी।

लिंगानुपात कम होने पर होगी कार्यवाई

special gift from mansa devi mandir project started by cabinet minister kavita jain
शहीद गुरसेवक सिंह की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया - फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा ने उन गांव की पंचायत, जिनमें लिंगानुपात की दर कम है, से कहा कि वह अपने गांवों में लोगों को जागरूक कर उनकी मानसिकता में बदलाव लाएं, जिससे बेटियों को  बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस पंचायत के गांवों में लिंगानुपात कम होगा, उस पंचायत के खिलाफ कार्रवाई होगी। हेमा शर्मा ने कहा कि जो परिवार बिना दहेज के अपनी बेटी की शादी  करवाएगा, उसे भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

इन कन्याओं का सम्मान
श्यामटु
आफिया पुत्री मरजीना
बेबी पुत्री आशा
पीहू पुत्री नीतू

रत्तेवाली
गुंजन पुत्री किरणबाला
राधिका चौहान पुत्री मनीषा
दिव्या पुत्री सीमा  
बेबी पुत्री सुमन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed