{"_id":"58909b1d4f1c1b981de81110","slug":"special-eye-on-the-border-with-punjab-haryana-punjab-assembly-election-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटियाला के साथ लगते हरियाणा बार्डर पर विशेष नाके लगाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला के साथ लगते हरियाणा बार्डर पर विशेष नाके लगाने के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Tue, 31 Jan 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर पुलिस वाहनों की चेकिंग करते हुए
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए चार फरवरी को होने जा रहे मतदान के लिए पटियाला जिले के साथ लगते हरियाणा बार्डर पर विशेष नाके लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पटियाला जिला प्रशासन, हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल जिलों के डीसी और पुलिस प्रशासन के साथ चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए जरनल ऑब्जर्वरों ने विशेष मीटिंग करके यह आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब में मतदान से पहले ही हरियाणा की तरफ से बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी करके लाई जा रही है। ऑब्जर्वरों ने जोर देकर कहा कि हर गाड़ी की जांच होनी चाहिए, जिससे शराब, पैसे या अन्य किसी तरह का नशा व असामाजिक तत्वों को पंजाब में आने से रोका जा सके।
दो फरवरी शाम पांच बजे से चार फरवरी शाम पांच बजे तक पटियाला जिले के साथ-साथ हरियाणा बार्डर पर तीन किलोमीटर तक शराब के ठेके भी बंद रहेंगे। चुनाव ऑब्जर्वरों की ओर से अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल जिले के प्रशासन को हर तरह के साथ मुस्तैदी करने के आदेश दिए हैं।

नाकाबंदी के दौरान कार से मिला असलहा, आरोपी फरार
सीआपीएफ और पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की
- फोटो : File Photo
नाकाबंदी के दौरान कार से मिला असलहा, आरोपी फरार
फिरोजपुर। पुलिस ने बस अड्डा कुलगढ़ी के पास नाकाबंदी दौरान एक कार से बारह बोर गन और 38 बोर रिवाल्वर समेत 10 कारतूस बरामद किए है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को चकमा देकर आरोपी कार लेकर फरार हो गया। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एएसआई कुलदीप सिंह ने थाना कुलगढ़ी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बस अड्डे के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। वहां से गुजर रही इनोवा कार को रोककर तलाशी ली। कार में से बारह बोर गन व 38 बोर रिवाल्वर समेत 10 कारतूस बरामद हुए।
आरोपी के पास दोनों हथियारों के लाइसेंस थे लेकिन डीसी के आदेश मुताबिक असलहा थाने में जमा नहीं करवाया था। आरोपी पुलिस को चकमा देकर कार लेकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी गांव जोड़ा थाना मल्लांवाला के रूप में हुई है।