फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special eye on the border with Punjab, Haryana, punjab assembly election 2017

पटियाला के साथ लगते हरियाणा बार्डर पर विशेष नाके लगाने के आदेश

Tue, 31 Jan 2017 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 31 Jan 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
special eye on the border with Punjab, Haryana, punjab assembly election 2017
सीमा पर पुलिस वाहनों की चेकिंग करते हुए - फोटो : File Photo
विधानसभा चुनाव के लिए चार फरवरी को होने जा रहे मतदान के लिए पटियाला जिले के साथ लगते हरियाणा बार्डर पर विशेष नाके लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पटियाला जिला प्रशासन, हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल जिलों के डीसी और पुलिस प्रशासन के साथ चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए जरनल ऑब्जर्वरों ने विशेष मीटिंग करके यह आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में मतदान से पहले ही हरियाणा की तरफ से बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी करके लाई जा रही है। ऑब्जर्वरों ने जोर देकर कहा कि हर गाड़ी की जांच होनी चाहिए, जिससे शराब, पैसे या अन्य किसी तरह का नशा व असामाजिक तत्वों को पंजाब में आने से रोका जा सके।
विज्ञापन


दो फरवरी शाम पांच बजे से चार फरवरी शाम पांच बजे तक पटियाला जिले के साथ-साथ हरियाणा बार्डर पर तीन किलोमीटर तक शराब के ठेके भी बंद रहेंगे। चुनाव ऑब्जर्वरों की ओर से अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल जिले के प्रशासन को हर तरह के साथ मुस्तैदी करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान कार से मिला असलहा, आरोपी फरार

special eye on the border with Punjab, Haryana, punjab assembly election 2017
सीआपीएफ और पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की - फोटो : File Photo
नाकाबंदी के दौरान कार से मिला असलहा, आरोपी फरार
फिरोजपुर। पुलिस ने बस अड्डा कुलगढ़ी के पास नाकाबंदी दौरान एक कार से बारह बोर गन और 38 बोर रिवाल्वर समेत 10 कारतूस बरामद किए है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को चकमा देकर आरोपी कार लेकर फरार हो गया। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एएसआई कुलदीप सिंह ने थाना कुलगढ़ी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बस अड्डे के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। वहां से गुजर रही इनोवा कार को रोककर तलाशी ली। कार में से बारह बोर गन व 38 बोर रिवाल्वर समेत 10 कारतूस बरामद हुए।

आरोपी के पास दोनों हथियारों के लाइसेंस थे लेकिन डीसी के आदेश मुताबिक असलहा थाने में जमा नहीं करवाया था। आरोपी पुलिस को चकमा देकर कार लेकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी गांव जोड़ा थाना मल्लांवाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed