फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special chance to give exam to acid attack victim

एसिड अटैक पीड़िता को बड़ी राहत, देगी सारे एग्जाम

Sat, 07 Mar 2015 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Mar 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
special chance to give exam to acid attack victim

गुरदासपुर जिले में बारहवीं की परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा पर तेजाब फेंकने की घटना को शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने शर्मनाक बताया है। उन्होंने पीड़ित छात्रा को बारहवीं की परीक्षा के लिए स्पेशल चांस देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


साथ ही गुरदासपुर के डीसी डॉ. अनुभव त्रिखा व एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर को हिदायत दी है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। डॉ. चीमा ने कहा कि यह निंदनीय घटना है।
विज्ञापन


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं कि छात्रा जब स्वस्थ हो जाए तो उसे विशेष मौका दिया जाए। उसके बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं ली जाएं। इस छात्रा का नतीजा भी बाकी विद्यार्थियों के साथ ही घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. चीमा ने छात्रा के भाई से फोन कर भरोसा दिया कि शिक्षा विभाग और राज्य सरकार की ओर से छात्रा की हरसंभव मदद की जाएगी।

गौरतलब है कि पीड़िता राजविंदर कौर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल काहनूवान में बारहवीं की छात्रा है। वह परीक्षा देकर लौट रही थी, तभी अज्ञात युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed