{"_id":"545a3e4d557afc57343055a1cb3415a4","slug":"special-arrangements-for-progressive-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास इंतजाम हो रहे प्रोग्रेसिव पंजाब के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास इंतजाम हो रहे प्रोग्रेसिव पंजाब के लिए
अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 08 Dec 2013 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोग्रेसिव पंजाब सम्मिट में शहर आने वाले मेहमानों को राज्य के सभ्याचार की झलक भी साफ दिखेगी।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार की तरफ से विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही पुलिस ने आईएसबी की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली।
आईएसबी के बाहर और अंदर लगातार पुलिस के जवान हर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। दूसरा सरकार के आला अधिकारी भी आयोजन स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
जानकारी के मुताबिक आईएसबी के अंदर राज्य के सभ्याचार को दर्शोते हुए अनेक बुत स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें खेतों में हल चलाता किसान, चरखा कातती एवं फुलकारी निकाती हुए महिलाएं समेत कई बुत हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा आईआईएसईआर से लेकर आईएसबी तक सड़क के किनारों पर विभिन्न किस्मों के फूल लगाए गए हैं। यह फूल गमलों समेत सड़क के डिवाइडरों में स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले दिन में पुलिस ने सम्मिट के वेन्यू स्थल की जिम्मेदारी संभाल ली। वेन्यू स्थल के बाहर भी सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है।
वाहनों की जांच के बाद ही उन्हें कैंपस में जाने दिया जा रहा है। इसके अलावा वहां से गुजर रहे हर वाहन पर नजर रखी जा रही है।
दोपहर करीब दो बजे पुलिस की एक टीम ने पूरे कैंपस में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हर चीज की चेकिंग की गई।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रहेगी पुलिस
सम्मिट के लिए केवल जिले के ही पुलिस जवान नहीं, बल्कि विभिन्न जिलों की पुलिस तैनात की जा रही है। पुलिस जवानों को सेक्टर-78 स्पोर्ट्स स्टेडियम में ठहराया जा रहा है। वहीं, एक विशेष कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया है, जहां से पुलिस को आदेश दिए जा रहे हैं।
सड़कों कि किनारे ऑस्ट्रेलियन घास
फेज-11 से सम्मिट स्थल आने वाली सड़क पर पहले कांग्रेस घास और जंगली झाड़ियां होती थीं। इलाका शहर से कटा हुआ था। शाम होते ही इलाके में अंधेरा छा जाता था।
वहीं, अब बूटी को बिल्कुल साफ कर दिया गया है। सड़कों के किनारे बढ़िया ऑस्ट्रेलियन घास लगाई गई है। साथ ही आकर्षक पेड़ एवं लाइटिंग का इंतजाम किया जा रहा है। ताकि मेहमान शहर की खूबसूरती के कायल हो जाए।
डिप्टी सीएम देर शाम पहुंचे आईएसबी
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल शनिवार देर शाम खुद इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस पहुंचे। इस दौरान जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया।
वहीं, सम्मिट को लेकर अधिकारियों के साथ प्लानिंग भी की। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।