फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Spare part theft mechanic arrested

स्पेयर पार्ट चोरी करने वाला मैकेनिक गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2020 02:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
Spare part theft mechanic arrested
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ऑटो पेस नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के सेंटर में सर्विस के लिए आई कार के नए स्पेयर पार्ट चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मैकेनिक मोहन चंद्र को गिरफ्तार किया है। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने चोरी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को एक वकील अपनी कार की सर्विस करवाने के लिए ऑटो पेस के सर्विस सेंटर पहुंचे थे। सर्विस के बाद वकील ने अपनी कार की सर्विस को लेकर कुछ आपत्ति जताई। कार को चेक किया गया तो पता लगा कि सर्विस के दौरान कार में लगने वाले नए स्पेयर पार्ट को पुराने पार्ट से बदल दिया गया है। खुलासा होने पर सर्विस सेंटर के जीएम हेमंत कुमार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में सामने आया कि सर्विस सेंटर के अधिकारियों को पहले भी ग्राहक इस तरह की शिकायतें कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed