{"_id":"63ac0b9e87b5e91c59239284","slug":"sp-headquarter-anil-kumar-died-of-heart-attack-in-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot News: फरीदकोट में एसपी अनिल कुमार की हार्ट अटैक से मौत, पंचकूला के रहने वाले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridkot News: फरीदकोट में एसपी अनिल कुमार की हार्ट अटैक से मौत, पंचकूला के रहने वाले थे
Wed, 28 Dec 2022 06:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:18 PM IST
सार
मृतक एसपी अनिल कुमार अपने पीछे पत्नी व दो बेटों को छोड़ गए हैं, इनमें से उनका एक बेटा विदेश में है। इन दिनों उनका परिवार पंचकूला में रहता है और बेटे के विदेश में से वापस आने पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी अनिल कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फरीदकोट के मिनी सचिवालय स्थित एसएसपी दफ्तर परिसर में अपने कमरे में ड्यूटी के समय हार्ट अटैक आने से एसपी (मुख्यालय) अनिल कुमार (58) की मौत हो गई। कुछ समय पहले ही उनकी फरीदकोट में तैनाती हुई थी और वह मार्च 2023 में विभाग से सेवामुक्त होने वाले थे। जानकारी के अनुसार बुधवार को अनिल कुमार नियमित दिनों की तरह अपने कमरे में बैठकर विभागीय कामकाज निपटा रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही उनके सहयोगी उन्हें तुरंत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हुई है। मृतक एसपी अनिल कुमार अपने पीछे पत्नी व दो बेटों को छोड़ गए हैं, इनमें से उनका एक बेटा विदेश में है। इन दिनों उनका परिवार पंचकूला में रहता है और बेटे के विदेश में से वापस आने पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। फरीदकोट रेंज के आईजी प्रदीप कुमार यादव व एसएसपी राजपाल सिंह संधू समेत आला अधिकारियों ने एसपी अनिल कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन