फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   South stunts will appear in the Punjabi movie yaaran da pachup

इस पंजाबी फिल्म में दिखेंगे साउथ के स्टंट

Tue, 05 Nov 2013 11:43 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Nov 2013 11:43 PM IST
विज्ञापन
South  stunts will appear in the Punjabi movie yaaran da pachup

चार गुंडे अजय देवगन पर अटैक करते हैं और अजय देवगन का एक मुक्का उनको उछाल कर फेंक देता है। कई फिल्मों में आपने ऐसे एक्शन सीन देखे होंगे।

विज्ञापन


ऐसे एक्शन सीन के पीछे छिपी मेहनत इन सीन को सफल बनाने में सबसे अहम होती है। यह होती है फिल्म के स्टंट मास्टर और एक्शन एक्सपर्ट की काबिलियत।

ऐसे ही हैं साउथ के एक्शन डायरेक्टर के. गणेश। उनका साउथ इंडियन तड़का अब लगने जा रहा है पंजाबी मूवी में।

यह मूवी है ‘यारां द कैचअप’। के. गणेश तमिल ब्लाकबस्टर सिरुथई फेम हैं। विक्रम बंसल ‘यारां द कैचअप’ का निर्देशन कर रहे हैं।   

होटल पर्ल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में के. गणेश ने बताया कि स्टंटमैन बनना एक चुनौती है। यह लाइफ आम लोगों की लाइफ से जरा हटके होती है।

स्टंटमैन जो स्टंट करता है उसको देखकर लोग एंज्वाय करते है। साउथ के स्टंटमैन के गणेश ने कहा कि उन्होंने बीस साल पहले स्टंट करने की शुरुआत की। रजनीकांत, चिरंजीवी जैसे अभिनेता के साथ काम किया।
विज्ञापन


हाथ-पैर तुड़वाए थे
अपने हाथों को दिखाते हुए वे बोले कि स्टंट करते हुए उन्हें कई बार चोट लगी। अब पंजाबी फिल्मों का एक्शन और स्टंट कुछ हटकर होंगे। इनमें साउथ का पुट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘यारां द कैचअप’ में विलेन पिटेंगे जरूर, पर नेचुरल ढंग से। वे न तो हवा में कलाबाजियां खाएंगे और न ही उड़ेंगे। उन्होने सौ से ज्यादा फिल्मों में स्टंट किए हैं। स्टंट करते हुए उनकी बाजू और टांग भी टूट गई थी।

स्टंट के बाद जो खुशी मिलती है वो खुशी वर्ल्ड कप जीतने जैसी होती है। एक बार उन्हें स्टंट करते समय पैर पर गंभीर चोट आई थी। इस कारण उन्हें पांच दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा।

उन्होंने इसकी खबर परिवार को नहीं दी। परिवार के लोग पांच दिन तक उन्हें ढूंढते रहे।

पीसीएस अफसर बनेगा विलेन
पीसीएस अफसर विलेन भी बन सकता है। पटियाला के हितेन कपिला ‘यारां द कैचअप’ में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। हितेन ने हाल ही में पीसीएस की परीक्षा पास की है।


हितेन को नाटक और फिल्मों में एक्टिंग का शौक है। उन्होंने नाटक और थियेटर भी किया है। उन्होंने कहा कि वेपीसीएस अफसर बनने के बाद भी वे एक्टिंग करते रहेंगे।

शगुन जसवाल यानी बबली गर्ल
मिस शिमला कान्टेस्ट की पहली रनरअप ‘शगुन जसवाल’ आपको ‘यारां द कैचअप’ में नजर आएंगी। शगुन माडलिंग से जुड़ी हैं और यह उनकी पहली फिल्म है।

मनरीत कौर जीतेंगी सबका मन
चंडीगढ़ सेक्टर-37 निवासी मनरीत कौर ‘यारां द कैचअप’ से सबका दिल जीतेंगी। वे अब तक जट्ट एयरवेज, लकी दी अनलकी स्टोरी के साथ देसी मैजिक में भी काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed