फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ut administration will start process of typing test for recruitments

यूटी प्रशासन में भर्ती के लिए जल्द होंगे टाइपिंग टेस्ट, प्रशासक बदनौर ने दिए आदेश और हिदायत भी

Tue, 06 Oct 2020 11:07 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 06 Oct 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
ut administration will start process of typing test for recruitments
यूटी प्रशासक बदनौर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रशासन ने कार्मिक विभाग के सचिव को आदेश दिए कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी से बात करें और यूटी प्रशासन में होने वाली भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट का जल्द से जल्द आयोजन करें। उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में प्रशासक ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को आदेश दिए कि वह चंडीगढ़ के गांवों और कॉलोनियों में रहने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखें, ताकि कोरोना का संक्रमण शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में न फैल सके। उन्होंने डॉक्टरों की कमेटी को आदेश दिए कि वह रोजाना स्थिति का आकलन करें और जरूरत के अनुसार अपने सुझाव प्रशासन के अधिकारियों को देते रहे। बदनौर ने सभी विभागों को आदेश दिए कि वह टेस्टिंग, ट्रैकिंग व ट्रीटमेंट यानी 'थ्री टी' का ध्यान रखें।
विज्ञापन


डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने जानकारी दी कि चंडीगढ़ की मंडी में भारतीय खाद्य निगम की ओर से 9,450 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार शहर में सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और मास्क नहीं पहनने वाले करीब 19000 लोगों का चालान किया गया है। नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि शहर में डेंगू आदि बीमारियां न फैलें, इसके लिए रोजाना फॉगिंग की जा रही है। प्रशासक ने नगर निगम के इन प्रयासों की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई में कोरोना के 172 गंभीर मरीज भर्ती
बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने बताया कि पीजीआई के नेहरू एक्सटेंशन ब्लॉक में कोरोना वायरस के 172 गंभीर मरीज भर्ती हैं। इनमें से 58 चंडीगढ़, 65 पंजाब, 24 हरियाणा, 14 हिमाचल प्रदेश व 11 अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। पीजीआई की तरफ से लिए गए कोरोना वायरस के 939 सैंपल में से 72 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। पीजीआई के डॉ. कोहली ने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों के लिए डायलिसिस की जो व्यवस्था उनकी तरफ से शुरू की गई है, उसका बहुत से मरीज लाभ उठा रहे हैं।


ऐसे मरीजों के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है, जो उन्हें घर से लेकर आने और लेकर जाने का काम करती है। जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल ने बताया कि उनकी ओर से लिए गए कोरोना के 1168 सैंपल में से 143 पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि कोरोना वायरस के 211 सैंपल में से सिर्फ 4.9 प्रतिशत मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed