फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonu Sood becomes brand ambassador of Corona vaccination in punjab

पंजाब : कोरोना टीकाकरण के ब्रांड एंबेसडर बने सोनू सूद, सीएम कैप्टन ने बैठक के बाद की घोषणा

Sun, 11 Apr 2021 11:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Apr 2021 11:16 PM IST
सार

कोरोना टीकाकरण के ब्रांड एंबेसडर बने सोनू सूद
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनू के साथ बैठक के बाद की घोषणा

विज्ञापन
Sonu Sood becomes brand ambassador of Corona vaccination in punjab
सोनू सूद और कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म अभिनेता सोनू सूद पंजाब में कोरोनारोधी टीकाकरण मुहिम के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को सोनू सूद के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की। 
विज्ञापन


सोनू सूद ने मुख्यमंत्री से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को कोविड वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करने के लिए आदर्श के तौर पर कोई अन्य शख्सियत नहीं हो सकती।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनू लोगों में बेहद लोकप्रिय हैं। बीते साल महामारी फैलने के समय हजारों प्रवासी कामगारों को सुरक्षित घर पहुंचाने में उन्होंने बेमिसाल योगदान दिया था। वे लोगों के वैक्सीन के प्रति शक को दूर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लोग पंजाब के पुत्र से यह सुनेंगे कि वैक्सीन कितनी सुरक्षित और जरूरी है तो वह विश्वास करेंगे, क्योंकि लोग उन पर भरोसा करते हैं। सोनू सूद ने कहा कि जीवन बचाने वाली इस वैक्सीन के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त होने पर वे खुशी और गर्व महसूस करते हैं। सोनू सूद ने मुख्यमंत्री को अपनी किताब ‘आई एम नो मसीहा’ भी भेंट की। उन्होंने बताया कि इसमें मोगा से मुंबई तक के अनुभवों को लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed