फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonu Sethi won the title of Mrs Royal India International-2022

सोनू सेठी ने जीता मिसेज रॉयल इंडिया इंटरनेशनल-2022 का खिताब

Fri, 22 Apr 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sethi won the title of Mrs Royal India International-2022
सेक्टर- 1 चंडीगढ़ क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पहुंचीं मिसेस रॉयल इंडिया इंटरनेशनल प्रत? - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर की सोनू सेठी हुर्रिया ने मिसेज रॉयल इंडिया इंटरनेशनल-2022 का खिताब जीता है। यह प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित की गई थी। उन्होंने 20 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर यह ताज हासिल किया। इस जीत के पीछे उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति है। रैंप पर चलने के दौरान उनकी सैंडिल की हिल टूट गई थी, लेकिन उन्होंने इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी ौर नई सैंडिल डालकर वॉक को पूरा किया।
विज्ञापन

खिताब हासिल करने के बाद शहर लौटीं उद्यमी सोनू सेठी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न शहरों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। तीन राउंड के बाद फाइनल राउंड के बाद बेहतरीन प्रदर्शन उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

सोनू सेठी बोलीं- आसान नहीं था सफर, पिता का मिला साथ
सोनू सेठी ने बताया इस खिताब को हासिल करना इतना आसान नहीं था। अभ्यास के के दौरान एक दिन में दस से अधिक घंटे तक ऊंची हिल वाली सैंडिल डाल कर रखनी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि फैशन से उन्हें शुरू से ही लगाव रहा है। टीवी पर फैशन टीवी देखती थीं। इसके बाद पढ़ाई हो गई और शादी के बाद सब छूट गया। घर से कुकिंग का बिजनेस शुरू किया। इस सबके बीच उन्हेें लगा कि ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस सफर में उन्हें पिता का पूरा साथ मिला। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता को जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed