फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sonu nigam clean cheet from highcourt

अजान मुस्लिम धर्म का अभिन्न अंग, लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं : HC

Wed, 03 May 2017 09:50 AM IST
विवेक शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विवेक शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 May 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
sonu nigam clean cheet from highcourt
सोनू निगम
अजान को लेकर ट्वीट करने वाले गायक सोनू निगम के लिए अच्छी खबर है। विवाद में आए सोनू निगम को हाईकोर्ट ने क्लीन चिट दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि मोहम्मद साहब ने जब इस्लाम धर्म की स्थापना की थी तो बिजली और माइक्रोफोन नहीं थे। लाउड स्पीकर से अजान मुस्लिम धर्म का अभिन्न अंग नहीं है।
विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने अहम फैसले में बॉलीवुड के मशहूर प्ले बैक सिंगर सोनू निगम को क्लीन चिट देते हुए कहा कि सोनू निगम के ट्वीट की समीक्षा से पता चलता है कि उन्होंने अजान को नहीं बल्कि लाउड स्पीकर के प्रयोग को गुंडागर्दी करार दिया था।
विज्ञापन


इससे पूर्व सोमवार को जस्टिस एमएमएस बेदी ने सोनू निगम के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया। इस मामले में अब जारी हुए विस्तृत आदेशों में हाईकोर्ट ने कहा कि सोनू निगम की ओर से किए गए सभी ट्वीट की जांच के बाद यह तथ्य सामने आ रहा है कि उन्हें बलि का बकरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के किए गए प्रयासों पर रोक लगाया जाना बेहद ही जरूरी है। संविधान की प्रस्तावना के तहत एकता, अखंडता और भाईचारे की जिस भावना को संरक्षित किए जाने की बात कही गई है, उसे बनाए रखना बेहद जरूरी है। 

हाईकोर्ट ने दी ये टिप्पणी

sonu nigam clean cheet from highcourt
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
हाईकोर्ट ने कहा कि सोनू निगम पर सोनीपत में रिप्रजेंटेशन के माध्यम से लगाए आधारहीन आरोपों पर पुलिस को किसी भी तरह के निर्देश दिए जाने की जरूरत नहीं है। हाईकोर्ट ने आदेशों में कहा कि अजान मुस्लिम धर्म का अभिन्न अंग है और यह सुबह की प्रार्थना के लिए सभी को आमंत्रित करने का जरिया है। अजान के लिए सभी को बुलाने के लिए लाउड स्पीकर पर अजान को इस्लाम का अभिन्न अंग नहीं माना जा सकता।

सुप्रीम कोर्ट व विभिन्न हाईकोर्ट की लाउड स्पीकर पर दी गई जजमेंट केहवाले के साथ जजमेंट में लाउड स्पीकर को लेकर स्थिति स्पष्ट की। हाईकोर्ट ने कहा कि जो भी शब्द इस्तेमाल किए गए वे अजान को लेकर नहीं थे बल्कि लाउड स्पीकर को लेकर थे और इन शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत होने वाली नहीं हैं।

बता दें कि आस मोहम्मद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सोनू निगम के ट्वीट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। याचिकाकर्ता ने एडवोकेट एमडी खान और एडवोकेट रोज़ी के माध्यम से सोनू निगम के ट्वीट पर कार्रवाई के लिए एसपी सोनीपत को आदेश दिए जाने और याचिकाकर्ता की धार्मिक स्वतंत्रता की सुरक्षा की हाईकोर्ट से मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed