फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonipat PoliceMan Murdered, Haryana Government Decision to Honour Brave Constable with Bravery Award

सोनीपत हत्याकांडः मरते-मरते अपराधियों का सुराग दे गया बहादुर कांस्टेबल, मिलेगा वीरता पुरस्कार

Wed, 01 Jul 2020 10:20 AM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 01 Jul 2020 10:20 AM IST
सार

  • कांस्टेबल ने हथेली पर लिखा था वारदात में प्रयुक्त गाड़ी का नंबर
  • गृह मंत्री ने कहा - पुलिसकर्मी को सरकार देगी वीरता पुरस्कार

विज्ञापन
Sonipat PoliceMan Murdered, Haryana Government Decision to Honour Brave Constable with Bravery Award
गृह मंत्री अनिल विज

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस कर्मी मरते-मरते पुलिस को वारदात की सुराग दे गया। उसकी हथेली पर लिखे वाहन नंबर से पुलिस वारदात का राज खोलने में कामयाब रही। सोनीपत में अपराधियों ने दो पुलिस कर्मियों को गोली मारी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल ले गई। वहां उनकी मौत हो गई। यहां पर चिकित्सकों ने मृतक कांस्टेबल का पोस्टमार्टम करने के लिए टेबल पर लिटाया तो देखा कि उसके हाथ पर कुछ लिखा है।
विज्ञापन


कांस्टेबल रविंद्र ने अपने हाथ पर उस गाड़ी का नंबर लिखा था जो वारदात में शामिल थी। इसके तुरंत बाद सूबे के गृह मंत्री अनिल बिज हरकत में आए। उन्होंने अपने नेटवर्क के माध्यम से सारी जानकारी ली और डीजीपी मनोज यादव को सुबह ही मौके पर पहुंचने के आदेश दिए। गृह मंत्री ने प्रदेश पुलिस के मुखिया को कह दिया कि अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा न जाए। जिसके बाद पूरे प्रदेश की पुलिस को सक्रिय किया गया। गाड़ी को ट्रेस करने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन भी खंगाली।
विज्ञापन


रात की वारदात का संबंधित टावर से डंप लिया और नंबरों का मिलान किया। दोपहर तक यह सारा होमवर्क किया जा चुका था। अपराधियों के छुपे होने की सूचना मिली तो पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की, लेकिन सामने से फायरिंग के बाद पुलिस के लिए गोली चलाना मजबूरी बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे जानकारी मिली है कि उक्त कांस्टेबल ने हथेली पर नंबर लिख लिया था। उसकी शहादत और बहादुरी को ध्यान में रख कर सरकार उसे वीरता पुरस्कार देगी। इस घटना के माध्यम से अपराधियों को यह सबक भी मिल जाएगा कि किसी अपराधी की यह जुर्रत न हो जो हमारी पुलिस की तरफ आंख उठाकर देख सके।
- अनिल विज, गृह मंत्री हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed