{"_id":"59f7472c4f1c1b69678b81f6","slug":"sonipat-blasts-convict-abdul-karim-tunda-attacked-in-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जज के सामने आतंकी टुंडा पर हमला, मुक्के और थप्पड़ जड़े, गला दबाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज के सामने आतंकी टुंडा पर हमला, मुक्के और थप्पड़ जड़े, गला दबाने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Tue, 31 Oct 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
करनाल आंतकी अब्दुल करीम पर हमला करने वाले व्यक्ति को लेकर जाते पुलिसकर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 1996 में हुए बम बलास्ट में उम्रकैद की सजा काट रहे आतंकी अब्दुल करीम टुंडा पर करनाल में जज के सामने ही हमला बोल दिया गया। आरोपी जोगेंद्र ने टुंडा पर थप्पड़ और मुक्कों से हमला बोला और उसका गला दबाने का प्रयास किया।
अचानक हुए इस हमले में कोर्ट रूम में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी जोगिंद्र को काबू किया। बता दें कि इससे पहले भी आरोपी जोगेंद्र टुंडा पर करनाल जेल में जानलेवा हमला कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, टुंडा का मेडिकल कराया गया है।
गौरतलब है कि करनाल जेल में 29 नवंबर, 2016 को हत्या के मामले में जेल में बंद जोगिंद्र निवासी नगूरां (जींद) ने आतंकी टुंडा पर जानलेवा हमला बोल दिया था और एक कपड़े से उसका गला दबा कर उसे मारने का प्रयास किया था, लेकिन जेल कर्मचारियों ने उसे छुड़ा लिया था।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपी जोगेंद्र के खिलाफ थाना सदर में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में सोमवार को पेशी थी। पुलिस आतंकी टुंडा और आरोपी जोगेंद्र को अदालत में लेकर पहुंची थी। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही पुलिस आतंकी टुंडा और जोगेंद्र को लेकर अतिरिक्त सेशन जज डा. चंद्रहास के सामने पेश किया तो अचानक जोगिंद्र ने टुंडा पर हमला बोल दिया।
जोगिंद्र ने टुंडा को दबोच लिया और जमकर थप्पड़ और मुक्के मारे और उसका गला दबाने की कोशिश की, हालांकि मौके पर पुलिस ने उसे काबू किया। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई थी, इसके बाद मारपीट की गई। बाद में टुंडा का मेडिकल भी कराया गया। देर शाम सिविल लाइन थाने में आरोपी जोगिंद्र के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया गया। इस बारे में थाना सिविल लाइन के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, पूछताछ जारी है।