फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonia Trikha Khullar took oath as HPSC member today

Haryana: सोनिया खुल्लर बनीं एचपीएससी की सदस्य, अनिल विज से विवाद के बाद छोड़ी नौकरी, आज ली शपथ

Tue, 12 Dec 2023 02:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Dec 2023 02:24 PM IST
सार

पिछले 66 दिनों से अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग की फाइलों को देखना बंद कर रखा था। विज सीएमओ के अधिकारी राजेश खुल्लर के विभाग में दखल के चलते नाराज थे। इसके अलावा, महानिदेशक डॉ. सोनिया खुल्लर से भी उनका विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
Sonia Trikha Khullar took oath as HPSC member today
सोनिया त्रिखा खुल्लर ने ली पद एवं गोपनीयता की रिपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से विवादों के बाद अचानक नौकरी छोड़ने वालीं डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर ने मंगलवार को हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण किया। स्वास्थ्य विभाग में महानिदेशक के पद पर सवा साल तक सेवा निभाने के बाद सोमवार को उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा ने उनकी सेवानिवृत्ति को मंजूरी दी। सीएम मनोहर लाल की मौजूदगी में सोनिया खुल्लर को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शपथ दिलाई। 

विज्ञापन

66 दिन से चल रहा था विवाद

बता दें कि पिछले 66 दिनों से विज ने स्वास्थ्य विभाग की फाइलों को देखना बंद कर रखा था। विज सीएमओ के अधिकारी राजेश खुल्लर के विभाग में दखल के चलते नाराज थे। इसके अलावा, महानिदेशक डॉ. सोनिया खुल्लर से भी उनका विवाद चल रहा था। रविवार को डॉ. सोनिया खुल्लर के एचपीएससी का सदस्य बनाए जाने की पुख्ता सूचना के बाद ही विज ने काम शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन


रविवार को भी विज ने स्टाफ को ड्यूटी पर बुलाया और लंबित फाइलों को निपटाना शुरू कर दिया था। शेष फाइलों को सोमवार को दोपहर बाद सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में निपटाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन विज ने निपटाईं 300 फाइलें

उधर, स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर के विभाग छोड़ने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विभागीय फाइलों को निकालना शुरू कर दिया। पहले दिन करीब 300 फाइलों को निपटाया गया। साथ ही विज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा भी की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा, महानिदेशक द्वितीय डॉ. आरएस पूनिया, निदेशक डॉ. कुलदीप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed