{"_id":"62966e1bb8186565fd3255991f68086d","slug":"sonia-gandhi-was-in-chandigarh-but-not-meet-to-party-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी से नहीं हुई भेंट तो मायूस हुए नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया गांधी से नहीं हुई भेंट तो मायूस हुए नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 05 May 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी दौरे पर हिमाचल जाते हुए रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी विशेष विमान से करीब सवा ग्यारह बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची।
विज्ञापन
मैडम से मुलाकात की उम्मीद में चंडीगढ़ कांग्रेस के कुछ नेता और समर्थक एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे पहले ही पहुंच गए। लेकिन सोनिया गांधी से मिलने की हसरत पूरी नहीं हो सकी। वे वेटिंग रूम में इंतजार करते रहे और सोनिया गांधी एयरपोर्ट से हिमाचल के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गई।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बीबी बहल अपने कुछ समर्थकों के साथ सोनिया गांधी से मिलने एयरपोर्ट पर पहुंचे। लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण सोनिया गांधी वेटिंग रूम में नहीं आई।
विज्ञापन
सोनिया से नहीं मिलने पर कांग्रेसी नेता और समर्थकों को मायूस होकर वापिस लौटना पड़ा। बहल ने बताया कि वह सोनिया गांधी से मिलने गए थे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।
सोनिया गांधी की सुरक्षा में 600 कर्मी तैनात
आल इंडिया कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को हिमाचल जाने के लिए एयरपोर्ट आईं, लेकिन पुलिस विभाग ने सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक शहर की सड़कों पर पुलिस कर्मचारी तैनात रखे। पुलिस विभाग के अनुसार आपाताकालीन स्थिति से निपटने के लिए एयरपोर्ट से पीजीआई और राज भवन तक भी पुलिस कर्मचारी चप्पे पर तैनात रहे।
पुलिस की ओर से 600 कर्मचारी, 18 इंस्पेक्टर और 6 डीएसपी भी तैनात किए गए। एयरपोर्ट पर सोनिया गांधी को मिलने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल, पंजाब से सांसद परनीत कौर और हरियाणा से केबिनट मंत्री किरण चौधरी पहुंची, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन से किसी को भी मिलने की मंजूरी नहीं दी।
यह नेता सोनिया गांधी की झलक भी नहीं देख पाएं। एसएसपी सिक्योरिटी मनीष चौधरी का कहना है सोनिया गांधी की सुरक्षा में बड़ी संख्या में फोर्स लगाई गई थी।