{"_id":"8c37ab103049312a6884f4ee5f0b0084","slug":"song-and-video-releasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई और भष्ट्राचार पर कटाक्ष 'ढोल का पोल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई और भष्ट्राचार पर कटाक्ष 'ढोल का पोल’
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 May 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जनता का माल करते है गोल गोल, ढोल का पोल’। इस बोल के साथ थियेटर आर्टिस्ट और निर्र्देशक राजू वैद ने अपने पहले गीत ढोल का पोल की वीडियो लॉन्च की। इसके बाद ही वीडियो को यू ट्यूब पर अप लोड किया गया।
विज्ञापन
फिल्मेनिया आर्ट्स स्टेशन ग्रुप की ओर से यह गीत बनाया गया है। इसके संगीत निर्देशक और गीतकार एचएम सिंह है। कार्यक्रम में नॉटी जट्स फेम पंजाबी फिल्मों के जाने-माने प्रॉड्यूसर सतीश कत्याल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
महंगाई और भष्ट्राचार पर कटाक्ष : राजू
राजू ने बताया कि यह गीत महंगाई और भष्ट्राचार पर कटाक्ष है। राजू ने बताया कि उन्होंने इस गीत की वीडियो का निर्देशन किया है। वीडियो को नुक्कड़ स्टाइल में पेश किया गया है।
विज्ञापन
इसमें सहायक निर्देशक रिषी रहे। यह गीत साढे़ तीन मिनट का है। गीतकार एचएम सिंह ने कहा कि इस गीत को उन्होंने भाषा की बंदिशों से दूर रखा है, पंजाबी और हिंदी का मेल इसे अलग रूप प्रदान करता है और सुनने वालों को आसानी से समझ आता है।
निर्देशक राजू शहर के कई नाटक में अभिनय कर चुके है। वहीं संगीतकार एचएम सिंह ने भी जसपाल भट्टी के लॉप शो और फिल्म माहौल ठीक है में संगीत दे चुके हैं। इस वीडियो में रिषी, पायलट सिंह, राजेश कौंडल, रिंकू जैन, हेमा शर्मा, मास्टर अक्षित कत्याल एवं जस्सी ने अभिनय किया है।