फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonepat girl's bag stolen from Chandigarh Sector-43 bus stand

सोनीपत की युवती का चंडीगढ़ सेक्टर- 43 बस अड्डे से बैग चोरी

Mon, 08 Mar 2021 02:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Sonepat girl's bag stolen from Chandigarh Sector-43 bus stand
चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित बस अड्डे से सोनीपत की रहने वाली युवती का बैग चोरी हो गया। बैग में दो लैपटॉप, मोबाइल, कपड़े के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज थे। आरोपियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब वह श्रीनगर से मनाली किसी काम से जा रही थी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अंजलि सिंह (25) ने बताया कि वह मूलरूप से हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली है। वह श्रीनगर में नौकरी करती है। शनिवार को वह श्रीनगर से मनाली जा रही थी। सेक्टर-43 स्थित बस अड्डे पर पहुंची तो किसी ने बस से उसका बैग चोरी कर लिया। बैग में दो लैपटॉप, मोबाइल, पॉवर बैंक, चार्जर, कपडे़ के अलावा कागजात थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस अब बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed