फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonam Kapoor for Dolly ki Doli Promotion in Chandigarh

देख लेना, मैं अपने दूल्हे को रुलाउंगी: सोनम

Sat, 17 Jan 2015 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Jan 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor for Dolly ki Doli Promotion in Chandigarh

हमेशा यही बात सुनने में आती है कि दूल्हा दुल्हन को रुलाता है। प्रोड्यूसर अरबाज खान की फिल्म ‘डौली की डोली’ में आपको नजारा उल्टा दिखाई देगा। इसमें दुल्हन दूल्हे को रुलाएगी। दुल्हन की भूमिका में अभिनेत्री सोनम कपूर नजर आएंगी। उनके अपोजिट राजकुमार राव, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा हैं।

विज्ञापन


यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी। इसके प्रमोशन के लिए सभी कलाकार शुक्रवार को सेक्टर-26 स्थित ताओ लाउंज चंडीगढ़ पहुंचे। फिल्म ‘डौली की डोली’ पिछले साल रिलीज पंजाबी फिल्म आरएसवीपी से काफी हद तक मिलती जुलती है। इस पर सोनम ने कहा कि ऐसा कतई नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बात फैलाई गई है। यह कहानी लुटेरी दुल्हन से प्रेरित है। उसी को आप एक मजेदार अंदाज में फिल्म में देखेंगे। यह फिल्म एक फिक्शन स्टोरी है। जिसके जरिये नॉर्थ इंडिया में बसने वाले लोगों की कहानी को दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम ने बताए खुद से जुड़े कुछ राज

Sonam Kapoor for Dolly ki Doli Promotion in Chandigarh

इस मौके पर बालीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले वह किरदार पर फोकस रखती हैं। सोनम ने कहा वह यह देखती हैं उनका किरदार कैसा है। किरदार मन मुताबिक हुआ तो ही फिल्म साइन करती हैं। उन्होंने कहा कि उनका किरदार इस फिल्म में चुलबुली लड़की का है। जिसका नाम रजिया है।

उन्होंने कहा कि वह किसी भी फिल्म में पुरस्कार पाने के लिए मेहनत नहीं करतीं। अपना सारा ध्यान किरदार में लगाती हैं। जिससे वह बेहतरीन रोल कर सकें। सोनम ने कहा कि उनको हल्का फुल्का मेकअप पसंद है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 16 घंटे लगातार शूटिंग की है वह काफी अच्छा लगा।

उनके साथ मौजूद बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा ने कहा कि फिलहाल सभी में तनाव है। अगर एक्टिंग से दर्शकों को दो घंटे तक वह तक हंसा सके तो लगेगा कि उनकी मेहनत साकार हो गई। उन्होंने कहा कि उनको मनोरंजन वाली फिल्मे पसंद हैं।

वरुण ने इस दौरान सोनम कपूर की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि सोनम की पर्सनैलिटी के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शहरी फैशनपरस्त इमेज है और दूसरा वह एक अच्छी अभिनेत्री भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed