फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Son of Punjab Police Inspector stranded in Ukraine

यूक्रेन में फंसा इंस्पेक्टर का बेटा: वीडियो कॉल कर पिता से बांटा दर्द, कहा- धमाकों की आवाज करती है बेचैन, रात में नींद नहीं आई

Fri, 25 Feb 2022 06:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Feb 2022 06:56 PM IST
सार

यू्क्रेन-रूस युद्ध के बीच पंजाब के कई छात्र वहां फंसे हैं। उनके परिजन बेहद चिंतित हैं। छात्रों को बंकर और बेसमेंट में रखा गया है। उन्हें लगातार बम धामकों की आवाज सुनाई दे रही है। 

विज्ञापन
Son of Punjab Police Inspector stranded in Ukraine
वीडियो कॉल पर बेटे से बात करते इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूक्रेन में फंसे अपने बेटे को पिता ने जब फोन किया तो वह वहां के हालात जान चिंतित हो उठे। वीडियो कॉल में अपने पुलिस इंस्पेक्टर पिता को बेटे करण किशोर ने बताया कि रूस की बमबारी और हमलों के कारण हम चिंता में हैं। रात को नींद नहीं आई। विस्फोट की आवाजें साफ सुनाई देती हैं। हम क्या करें, कुछ समझ नहीं आ रहा, जाने हमारा क्या होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें राजधानी कीव के निकट एक बेसमेंट में रखा गया है। हम अभी तक सुरक्षित तो हैं लेकिन काफी डर लग रहा है। करण ने कहा उनके साथ जालंधर के धीना गांव का भी एक छात्र है। यूक्रेन व रूस के बीच चल रही जंग के कारण करण के पिता के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


अपने बेटे की सलामती को लेकर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह भी काफी चिंतित हैं। इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह का बेटा करण किशोर भी इस समय यूक्रेन में फंसा है। वीडियो कॉल में करण किशोर ने बताया कि वह कई दिनों से लौटने का प्रयास कर रहा है। 26 फरवरी को उसकी फ्लाइट थी लेकिन अब युद्ध छिड़ जाने के कारण वह भी बंद हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करण ने कहा कि भारत सरकार और एजेंसियां लगातार उनके संपर्क में हैं। बेटे के साथ वीडियो कॉल करते समय भावुक इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने कहा कि उनका बेटा एमबीबीएस करने लगभग चार साल पहले यूक्रेन गया था। करण का सातवां सेमेस्टर चल रहा है और उसके साथ जालंधर का एक और छात्र भी है। वह लगातार अपने बेटे के साथ वीडियो कॉल के जरिये जुड़े हैं। मगर पूरा परिवार चिंता में है। वह बेटे समेत सभी बच्चे के सही सलामत लौटने की अरदास परमात्मा से करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed