{"_id":"5d3075418ebc3e6d1a13e04d","slug":"son-murdered-his-father-in-rajpura-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले साथ पी शराब फिर किसी बात पर हो गया झगड़ा, बेटे ने लाठी से कर दी पिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पहले साथ पी शराब फिर किसी बात पर हो गया झगड़ा, बेटे ने लाठी से कर दी पिता की हत्या
Thu, 18 Jul 2019 08:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 Jul 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरा के नजदीक गांव आकड़ में एक शराबी ने नशे में धुत होकर लाठियों से अपने पिता की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना खेड़ी गंडिया पुलिस प्रभारी सोहन सिंह ने बताया कि गांव आकड़ की सरपंच के पति करनैल सिंह ने बयान दर्ज करवाए हैं कि गांव निवासी गुरतार सिंह (55) की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
उसके बेटे गुरप्रीत सिंह का करीब पांच माह पहले एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके बाद गुरप्रीत सिंह की पत्नी उसको छोड़कर मायके चली गई थी।
विज्ञापन
दोनों बाप-बेटा एक साथ रहते थे और शराब पीने के आदी थे। वह हमेशा शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा करने के साथ गाली-गलौच करते रहते थे। बुधवार देर शाम भी दोनों ने शराब पीकर झगड़ा शुरू कर दिया।
गांव की महिला सरपंच ने दोनों में सुलह करवाकर मामला रफा-दफा करवा दिया लेकिन देर रात शराब पीकर दोनों में फिर से झगड़ा हो गया जिसके चलते गुरप्रीत सिंह ने घर में पड़ी लाठी उठाकर अपने पिता गुरतार सिंह के सिर पर मार दिया जिससे गुरतार की मौत हो गई।
थाना खेड़ी गंडिया के एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मृतक के पुत्र गुरप्रीत सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।