फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Somewhere social distancing fails crowds shops customers absent somewhere shop Aud-Even shopkeeper now whom should

कहीं दुकानों पर भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग फेल तो कहीं ग्राहक रहे नदारद, ऑड-ईवन के चक्करः दुकानदार बोले- हम सामान ले आए है, अब किसे बेचें

Sat, 08 Aug 2020 11:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Somewhere social distancing fails crowds shops customers absent somewhere shop Aud-Even shopkeeper now whom should
चंडीगढ़। दो दिन बाद जन्माष्टमी है और प्रशासन ने शहर के कई प्रमुख बाजारों में ऑड-ईवन सिस्टम लागू कर दिया है। ऐसे में किसी दुकान पर इतनी भीड़ है कि सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं तो कहीं दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे हैं। ग्राहक और दुकानदार दोनों ही ऑड-ईवन के चक्कर मे फंस गए हैं। वहीं, इस बार की जन्माष्टमी फीकी ही रहेगी। लगातार बढ़ते कोरोना के संक्रमण की वजह से प्रशासन ने बाजारों में ऑड-ईवन व्यवस्था लागू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, ग्राहकों के न आने से दुकानदार परेशान हैं। सेक्टर-18 स्थित दुकानदार अशोक ने बताया कि हर साल भगवान कृष्ण की मूर्ति, झूले व शृंगार का सामान लेकर आते थे। इस बार पिछली बार से आधा ही सामान लेकर आया हूं। जन्माष्टमी के 4 दिन पहले से लोग खरीददारी करने आते थे। इस बार तो अब तक ग्राहकों का इंतजार है। सेक्टर-21 से लेकर 30 तक मठ-मंदिरों के बाहर भी नगर निगम रसीद काटकर दुकानें लगाता था। कोरोना के कारण इस बार पर्ची न कटने से लोगों का रोजगार मारा गया है। सेक्टर-20 मठ मंदिर के बाहर काफी भीड़ दिखी। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना थोड़ा मुश्किल था। चूंकि दुकानें छोटी होने के कारण लोगों के अंदर रह पाना मुश्किल हो रहा था। हालांकि वहां भी दुकानदारों का कहना था कि इस बार सामान तो काफी संख्या में खरीद लाए हैं, लेकिन कोरोना के कारण इतनी बिक्री का अनुमान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed