{"_id":"69407454ef4aa8975e0a8eae","slug":"someone-told-the-story-someone-designed-the-book-cover-chandigarh-news-c-16-pkl1079-897809-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: किसी ने सुनाई कहानी, किसी ने पुस्तक कवर किया डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: किसी ने सुनाई कहानी, किसी ने पुस्तक कवर किया डिजाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फर्स्ट स्टेप स्कूल सेक्टर-26 के परिसर में पेपर ट्रेल्स लिटरेरी फेस्ट 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बाल साहित्य लेखक और प्रसिद्ध कहानीवाचक भाग ले रहे हैं। यह लिटरेरी फेस्ट 17 दिसंबर तक चलेगा।
लिट फेस्ट के दौरान बाल साहित्य लेखिका आशा नेहेमायाह,बाल पुस्तकों की लेखिका मेघा गुप्ता, बच्चों की किताबें और पत्रिकाएं तैयार करने वाली विद्या मणि, तथा लेखक एवं कहानीवाचक श्याम माधवन मौजूद रहे। दीप्ता विवेकानंद कथावाचक भी मौजूद रहीं। इनके साथ फर्स्ट स्टेप स्कूल की चेयरपर्सन जपजी चीमा भी उपस्थित रहीं और उन्होंने फेस्ट को लेकर स्कूल का दृष्टिकोण साझा किया।
विज्ञापन
जपजी चीमा ने कहा कि इस लिटरेरी फेस्ट का उद्देश्य पुस्तकों, लेखकों और युवा पाठकों को एक मंच पर लाना है, ताकि पढ़ने की प्रक्रिया को एक साझा अनुभव बनाया जा सके। इस दौरान कहानी सुनाने के सत्र, पुस्तक कवर के लिए चित्रण गतिविधियां, पुस्तक पाठ और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिन्हें प्रमुख बाल साहित्य लेखक और कथावाचक संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर बाल पुस्तकों की लेखिका आशा नेहेमायाह ने बच्चों पर केंद्रित लिट फेस्ट्स के महत्व पर अपने विचार साझा किए। मेघा गुप्ता ने पेपर ट्रेल्स’ का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की। बाल लेखिका विद्या मणि बच्चों से बातचीत के अनुभव साझा करते हुए मजबूत आधार के लिए साहित्य के महत्व पर प्रकाश डाला।
चित्रकार, कार्टूनिस्ट, आर्ट डायरेक्टर और लेखक श्याम माधवन कहा कि ऐसे लिट फेस्ट बच्चों में पढ़ने और लिखने की आदत को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम हैं।