फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   someone pay Rs13 lakh Bills Dubai Hospital will give Lakhvir Singhs dead body

युवक की दुबई में मौत, 13 लाख रुपये भरने पर मिलेगा शव, पिता ने लगाई PM से गुहार

Sun, 21 May 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 21 May 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
someone pay Rs13 lakh Bills Dubai Hospital will give Lakhvir Singhs dead body
मृतक लखबीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
26 साल के एक बेटे का शव पिछले कई दिनों ने दुबई में पड़ा है। ये बेटा बहन की शादी के लिए पैसा कमाने के लिए विदेश गया, लेकिप वापस नहीं लौट पाया। अब दुबई से 13 लाख रुपए की मांग आई है। परिवार का चिराग बुझ गया है, और विदेशी अस्पताल शव लेने तक के लिए पैसे मांग रहा है, ये मांग सुनकर किसी का भी कलेजा फट जाएगा। 
विज्ञापन


एक देश और उसके अस्पातल का ऐसा चेहरा देख कर परिवार परेशान है। पिता ने प्रधानमंत्री को खत लिखा है,  प्रधानमंत्री जी! मेरा बेटा लखबीर सिंह (26) मेरे सिर का कर्ज उतारने और बड़ी बहन की शादी करने के लिए पैसा कमाने दुबई गया था। वहां उसकी बीते 17 मई को मौत हो गई। जिस अस्पताल में लखबीर सिंह का इलाज चल रहा है, उसका बिल करीब 13 लाख रुपये बकाया है। अस्पताल वाले शव दे नहीं रहे हैं और उनके पास इतना पैसा नहीं कि वह शव वापस ला सकें।
विज्ञापन


ऐसे में उनकी मदद की जाए, ताकि परिवार आखिरी बार दीदार कर सकें। यह फरियाद है पाकिस्तान से सटे अजनाला सेक्टर के गांव गालिब निवासी बलवंत सिंह की। बलवंत सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लखबीर का शव दुबई से वापस लाने में मदद करने की गुहार लगाई। हालांकि इस बीच सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट भी लखबीर सिंह का शव घर लाने की कोशिश में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय तक से लगाई गई है गुहार

someone pay Rs13 lakh Bills Dubai Hospital will give Lakhvir Singhs dead body
दुबई में पंजाबी मूल के लखबीर की मौत - फोटो : file photo
बलवंत सिंह कहते हैं कि खेती कम है। मेहनत मजदूरी उनका परिवार दो जून का पेट भरता है। इकलौटा बेटा लखबीर सिंह कुछ महीने पहले दुबई गया था। बेटे को दुबई भेजने के लिए भी उन्होंने कर्ज लिया। सोचा था कि बड़ी बेटी अरविंद की शादी अच्छे घर में हो जाएगी। सिर पर चढ़ा कर्जा उतर जाएगा।

बेटी की शादी के बाद मैं बेटे की शादी धूमधाम से करुंगा, लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया। दो दिन पहले ही मुझे दुबई में रहने वाले लखबीर के दोस्त ने फोन पर सारी जानकारी दी। दुबई के जिस अस्पताल में लखबीर का इलाज हुआ है, उसका बिल बाकी है। उनके पास तो दुबई आने-जाने के भी पैसे नहीं हैं, ऐसे में बेटे का दीदार कैसे कर सकेंगे। 

सांसद ने लिखा विदेश मंत्री को पत्र 
लखबीर सिंह के परिजनों ने शुक्रवार को सांसद गुरजीत सिंह औंजला से मुलाकात की। सांसद ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर कहा है कि इस परिवार के बेटे के शव को दुबई से लाने के लिए दुबई स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी से संपर्क किया जाए। उन्होंने शव को भारत लाने की अपील की है। 

लखबीर का शव आ सकता है भारत : एसपी ओबरॉय 
सरबत दा भला के अध्यक्ष एसपी ओबरॉय कहते हैं कि एक सप्ताह के अंदर लखबीर सिंह का शव दुबई से घर आ सकता है। उन्होंने दुबई के अस्पताल से संपर्क साधा है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लखबीर का शव भारत लाने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed