फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Some people set fire to cigarettes and tobacco products in Jalandhar

Jalandhar News: पान के कई खोखे से तंबाकू व सिगरेट निकाल लगाई आग, दुकानदारों का हजारों का नुकसान

Wed, 14 Dec 2022 06:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Dec 2022 06:01 PM IST
सार

सामान जलाए जाने से नाराज प्रवासी मजदूरों ने धरना दिया। वहीं खोखा मालिकों ने शिकायत पुलिस को दी तो थाना 6 व 7 की पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ अज्ञात शरारती तत्व थे जो कि निहंगों के लिबास में थे। उन्होंने यह सामान जलाया है, जल्द ही इन लोगों को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Some people set fire to cigarettes and tobacco products in Jalandhar
पान का बंद खोखा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर में बुधवार को निहंग सिंहों ने तंबाकू व सिगरेट के नुकसान बताते हुए पान के कई खोखों में पड़े सामान को आग लगा दी। पहले निहंग सिंह चौक के पास स्थित दोआबा सिगरेट पान के खोखे पर पहुंचे व खोखे से तंबाकू व सिगरेट का सारा सामान निकाल कर उसे आग लगा दी। इस दौरान निहंग सिंहों ने पान खोखे के मालिक को तंबाकू व सिगरेट से होने वाले नुकसान का पाठ भी पढ़ाया। 

विज्ञापन


निहंग सिंहों ने खोखे के मालिक से कहा कि हमने सिर्फ तंबाकू व सिगरेट को जलाया है, तेरा खोखा नहीं जलाया। इस खोखे पर तू तंबाकू सिगरेट का काम छोड़कर कोई और काम शुरू कर ले। निहंग सिंहों ने कहा कि इन सामान को खाकर लोगों को कैंसर हो जाता है। गरीब तो इसका इलाज भी नहीं करवा पाते। तुम अपना सामान बेच देते हो खाने वाला बीमारियों का शिकार हो जाता है। 
विज्ञापन


निंहग सिंह ने कहा कि पंजाबियां नू 84 नहीं मार सकेआ, सानू तीर तलवारां नहीं मार सकीआं, दरियावां दा पानी नहीं मार सकेआ, सानू भूचाल नहीं मार सके.. बंदा नहीं मरदा। तूं वी नहीं मरदा। तेरा खोखा सलामत है, इस खोखे में गोलियां... टॉफियां या कोई और सामान बेच लेना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित प्रदीप कहा कि मेंबरों चौक में उसका पान सिगरेट का खोखा है जिसमें वह सामान बेचकर अपने घर का गुजारा करता था। बुधवार को सुबह निहंग सिंह ने आकर उसके खोखे से सारा सामान बाहर फेंका व जला दिया। पीड़ित ने कहा कि वह उक्त निहंग सिंह के आगे बेबस था, इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को जलते देखता रहा। इसके अलावा पीड़ित बनवारी लाल का 30 से 35 हजार का नुकसान हो गया है। एसएस नगर के मुरारी लाल का भी नशीला सामान जला दिया गया। इसके अलावा कांता प्रसाद ने बताया कि मुझसे निहंग सिंह ने कहा कि नशा क्यों बेच रहे हो? सामान निकालकर आग के हवाले कर दिया, इसमें 70 से 80 हजार का नुकसान हो गया।    


उधर, सामान जलाए जाने से नाराज प्रवासी मजदूरों ने धरना दिया। वहीं खोखा मालिकों ने शिकायत पुलिस को दी तो थाना 6 व 7 की पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ अज्ञात शरारती तत्व थे जो कि निहंगों के लिबास में थे। उन्होंने यह सामान जलाया है, जल्द ही इन लोगों को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed