फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Solid waste management in France would also help with transport Afdi

फ्रांस की एएफडी ट्रांसपोर्ट के साथ सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट में भी करेगी मदद 

Sat, 21 Jan 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Jan 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Solid waste management in France would also help with transport Afdi
पीएम मोदी और ओलांद

फ्रांस की एजेंस ऑफ फ्रांस डी डेवलपमेंट (एएफडी) चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट के साथ सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट को बेहतर करने में भी मदद करेगी।

विज्ञापन


शहर की सस्टेनेबल अर्बन मोबिलिटी में आर्थिक और तकनीकी मदद के लिए एएफडी और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की मौजूदगी में एमओयू साइन हुआ था। 
विज्ञापन


वर्ष 2015 में गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले पीएम मोदी और राष्ट्रपति ओलांद चंडीगढ़ आए थे। इसी दौरान शहर का दौरा करने के बाद फ्रांस ने चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने केलिए मदद की इच्छा जताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके तहत कई एमओयू साइन हुए थे। एएफडी फ्रांस की सबसे बड़ी सरकारी एजेंसी है। जो विभिन्न प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट करती है। यही एजेंसी बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट विकल्पों के लिए सर्वे करेगी। 

भारत में फ्रांस एंबेसी के मिनिस्टर काउंसलर जीन मार्क फेनेट ने चंडीगढ़ को अपने दिल के सबसे करीब बताते हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। 

रोप वे भी हो सकता है बेहतर विकल्प

Solid waste management in France would also help with transport Afdi
चंडीगढ़ ओपन हैंड - फोटो : file photo

एमओयू के तहत एएफडी कम लागत में बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन, अंत तक कनेक्टिविटी और नॉन मोटराइज्ड वाहनों केलिए बेहतर रास्ते बनाने में मदद करेगी। 

इसकेअलावा 24 घंटे वॉटर सप्लाई, सीवरेज मैनेजमेंट, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, अर्बन मोबिलाइजेशन और स्मार्ट ग्रिड सिस्टम को भी एमओयू में शामिल किया गया था। मेट्रो प्रोजेक्ट डंप होने के बाद अब एएफडी ही सर्वे के बाद नए विकल्प सुझाएगी।

रोप वे भी हो सकता है बेहतर विकल्प
बिना फिजिब्लिटी रिपोर्ट के ही काम शुरू करने का यही खामियाजा होता है। इससे पहले एजुसिटी, मेडिसिटी के प्रोजेक्ट भी अधर में दम तोड़ गए। मेट्रो को सुचारु तौर पर चलाने के लिए कम से कम 50 लाख आबादी होनी जरूरी है।

ट्राइसिटी की आबादी कम है। मेट्रो की बजाए रोप वे अच्छा विकल्प है। इससे शहर की खूबसूरती और पर्यटन दोनों बढ़ेंगे।
गुरजसजीत सिंह, समाज सेवी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed