फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sold an Activa 20 times by declaring himself an army officer on OLX

ओएलएक्स पर खुद को आर्मी अफसर बताकर एक एक्टिवा को 20 बार बेचा

Thu, 20 Feb 2020 02:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Sold an Activa 20 times by declaring himself an army officer on OLX
चंडीगढ़। ओएलएक्स पर खुद को आर्मी अफसर बताकर एक एक्टिवा को 20 बार बेचने का मामला सामने आया है। एक्टिवा को पिछले डेढ़ साल से ओएलएक्स पर एक युवक खुद को आर्मी अफसर बताकर भोले-भाले लोगों को झांसा में लेकर लाखों रुपये ऐंठ चुका है, लेकिन हैरानी की बात है कि एक्टिवा को न तो ओएलएक्स से हटवाया गया और न ही पुलिस आरोपी की पहचान कर सकी है। साइबर सेल को ट्राइसिटी से अब तक 20 से ज्यादा शिकायतें मिल चुकी हैं। वहीं, साइबर पुलिस का कहना है कि शातिर की पहचान कर आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

बलटाना के हरमिलाप नगर निवासी कृष्णा ने बताया कि उसने कुछ समय पहले ओएलएक्स साइट पर 14 हजार रुपये की एक्टिवा नंबर (सीएच01एके 9917) देखी। एक्टिवा मालिक से संपर्क किया तो उसने खुद को आर्मी अफसर बताकर अपना नाम रविकांत बताया। इस दौरान उसने अपना आर्मी कार्ड व वर्दी पहने फोटो भेजी। रविकांत ने कहा कि वह मोहाली के एयरपोर्ट में तैनात है। 14 हजार की एक्टिवा 12 हजार में डील हुई। इसके बाद रविकांत ने पेटीएम के जरिए अपने खाते में 10 हजार रुपये मंगवाकर बोला कि आर्मी में अनुशासन बहुत ज्यादा है, उसे 12 हजार और देने होंगे। एक्टिवा उसके घर के पते पर पहुंचा दी जाएगी। शिकायत में बताया गया कि एक्टिवा नहीं आने पर रविकांत को दोबारा फोन किया गया, इस पर उसने कहा कि समय की देरी के चलते 10 हजार रुपये और देने होंगे। एक्टिवा पहुंचते ही बाकी के रुपये वापस कर दिया जाएगा। इस तरह शातिर ने कुल 32 हजार ठग लिए। वहीं, दड़वा निवासी सुशील कुमार ने बताया कि ओएलएक्स पर एक्टिवा नंबर (सीएच01एके 9917) खरीदने के नाम पर 10 हजार रुपयों की धोखाधड़ी हो गई।
विज्ञापन

ओएलएक्स को भेजा है नोटिस
पिछले डेढ़ साल से चंडीगढ़ साइबर सेल के पास ओएलएक्स पर एक्टिवा खरीद के नाम पर करीब 20 शिकायतें मिल चुकी हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस सेक्टर-38 निवासी एक्टिवा मालिक के घर पहुंची। जहां सामने आया कि एक्टिवा को काफी समय पहले बेचा जा चुका है। इसके बाद पुलिस ओएलएक्स से संपर्क कर साइट से एक्टिवा को हटाने का नोटिस भेजा है, लेकिन अब तक हटाया नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल-दर-साल बढ़ीं ओएलएक्स की शिकायतें
शातिर अब ज्यादातर ओएलएक्स साइट पर लोगों को अपना ठगी का शिकार बना रहे हैं। साल-दर-साल लगभग 65 फीसदी शिकायत बढ़ गई हैं। साल 2018 में कुल 243, 2019 में 368 और इस वर्ष अब तक 75 शिकायतें मिल चुकी हैं, जोकि पिछले दो साल के मुकाबले काफी ज्यादा है। बता दें कि साइबर सेल के पास इन शिकायतों में करोड़ों की ठगी हो चुकी है।

ऐसे करें बचाव
1. ऑनलाइन सामान खरीदते समय सावधानी बरतें
2. सामान आपके पास पहुंचने के बाद ही पेमेंट करें
3. (सीएच01एके 9917) को ओएलएक्स पर देखें तो सतर्क रहें
4. किसी को अपना बैंक डिटेल शेयर न करें
5. मिलने के बाद ही भुगतान करें
कोट
लगातार शिकायत मिलने के बाद ओएलएक्स को नोटिस भेजा गया है और कहा गया कि एक्टिवा को जल्द जल्द अपने साइट से हटाया जाए। साथ ही साइबर आरोपी शातिर की पहचान करने में जुटी हुई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-रश्मि यादव, साइबर क्राइम, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed