फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Soi protests at PU, students furious over CM's statement

Chandigarh News: पीयू में सोई का विरोध प्रदर्शन, सीएम के बयान पर भड़के छात्र

Thu, 02 Apr 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Soi protests at PU, students furious over CM's statement
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) के छात्रों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में सोई को स्मैक यूनियन ऑफ इंडिया कहकर संबोधित किया और इसे नशे से जोड़कर टिप्पणी की। इस बयान के बाद छात्र संगठन के सदस्य नाराज हो गए।
विज्ञापन

इसके विरोध में बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में इकट्ठा हुए, नारेबाजी की और अपना विरोध जताया। छात्रों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी उनकी छवि को नुकसान पहुंचाती है और यह पूरी तरह गलत है। छात्रों ने जिम्मेदार नेताओं से संयमित भाषा का इस्तेमाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्र संगठनों को इस तरह बदनाम करना सही नहीं है। सोई ने साफ किया कि वह ऐसे बयानों के खिलाफ आगे भी आवाज उठाता रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed