फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sohana police arrested a person with 19 Lakh in cash from airport

एयरपोर्ट पर लाखों की नगदी समेत एक गिरफ्तार, स्पेशल चेकिंग दौरान दबोचा

Wed, 16 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 16 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sohana police arrested a person with 19 Lakh in cash from airport
अरेस्‍ट - फोटो : Demo Pic
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोहाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 19 लाख की नगदी समेत गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए सभी नोट हजार-हजार के थे। आरोपी की पहचान वेद प्रकाश कटारिया निवासी मकान नंबर 553 ग्रेटर कैलाश पार्ट नंबर नई दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं, उसकी जीरकपुर में कटारिया वेलटेक प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी है। नगदी के संबंध में कटारिया कोई सही जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद नगदी इनकम टैक्स विभाग को सौंप दी गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, थाना सोहाना की पुलिस एयरपोर्ट पर गश्त कर रही थी। इसकी अगुवाई थाना सोहाना के एसएचओ हरसिमरन बल कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने संदेह होने पर वेद प्रकाश कटारिया की तलाशी ली तो उसके पास 19 लाख रुपये बरामद हुए। उसने बताया कि वह दिल्ली से बाय एयर मोहाली आया था। वह नगदी के संबंध में कोई ठोस जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने डिप्टी डायरेक्टर इनकम टैक्स इंवेस्टिगेशन मोहाली के दफ्तर से इंस्पेक्टर संजय जिंदल को बुलाकर आरोपी वेद प्रकाश कटारिया को उनके हवाले कर दिया। सोहाना थाने में पुलिस ने उसके खिलाफ डीडीआर दर्ज कर ली है। जिक्रयोग है कि यह पहला मामला है जब पुलिस ने इतनी बड़ी नगदी समेत किसी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सोने की सिगरेट व सोने के डॉलर समेत एक व्यक्ति को काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

होशियारपुर में 30 लाख की नगदी समेत चंडीगढ़ के दो काबू

Sohana police arrested a person with 19 Lakh in cash from airport
गिरफ्तार - फोटो : gettty
थाना सिटी की पुलिस ने चंडीगढ़ से आए दो युवकों को 30 लाख रुपये के साथ काबू किया है। डीएसपी सिटी और थाना सिटी के एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि काबू युवकों की पहचान अमित कुमार पुत्र संजीव कुमार, माइकिल जिंदल पुत्र विमल जिंदल निवासी सेक्टर 48 चंडीगढ़ के रुप में हुई है। दोनों युवक वरना गाड़ी (पीबी 11 एएल 1594) से होशियारपुर पहुंचे थे। 

युवकों ने पूछताछ में बताया कि उनका अपना बिजनेस है। नोटबंदी के बाद किसी ने उन्हें फोन किया था कि होशियारपुर आ जाओ और उनके पैसे कनवर्ट कर दिए जाएंगे। इसके बाद वह 30 लाख रुपये लेकर आए थे। पहले जिस फोन से कॉल आई थी, अब वह स्विच ऑफ हो गया है। पुलिस वह नंबर ट्रेस करने में जुटी हुई है।
डीएसपी सिटी समीर वर्मा ने बताया कि मामला पैसों के लेनदेन का है, इसलिए उन्होंने इस संबंध में इन्कम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है। दोनों युवकों को इन्कम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया गया है, जो उनसे पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed