फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Social distancing protocol violation during the distribution of ration

कोरोना को दावत... राशन वितरण के दौरान उड़ रहीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, जमा हुई भीड़

Tue, 06 Oct 2020 11:17 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 06 Oct 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Social distancing protocol violation during the distribution of ration
राशन के लिए लाइन में लगी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत यूटी प्रशासन की ओर से पांच महीने के लिए मुफ्त में राशन बांटने की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को सेक्टर-38 के कम्युनिटी सेंटर में राशन बांटा गया, जहां सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। इनमें से कई लोगों ने मास्क भी नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


राशन मिलने की सूचना मिलने के बाद सोमवार को सेक्टर-38 के कम्युनिटी सेंटर में सुबह सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन लगाई गई थी। लाइन में लगे लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों को नहीं माना और साथ-साथ खड़े रहे। राशन लेने पहुंचे महेंद्र नाथ ने बताया कि सेक्टर-38 के कम्युनिटी सेंटर में जब भी राशन बांटा जाता है तो लंबी लाइन लगती है। लोग मास्क नहीं पहनते और दूरी बनाकर नहीं रखते। लोग पर्चियों के लिए लाइन में लगे रहते हैं। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन


लाइन में लगे लोगों ने न तो सामाजिक दूरी का ध्यान रखा न ही मास्क पहन रखा था। उन्होंने बताया कि राशन बांटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। कई लोग सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन उनका नंबर नहीं आया। इस दौरान काफी भीड़ एकत्रित हो गई। राशन लेने पहुंचे लोग भी प्रशासन की व्यवस्था से खासे नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को राशन बांटने के लिए टोकन सिस्टम की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों की भीड़ जमा होने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रशासन की तरफ से यह राशन सिर्फ उन्हीं को दिया जा रहा है, जो राशन कार्ड धारक हैं और उनके बैंक खाते में राशन की सब्सिडी आती है। योजना के तहत प्रशासन 25 किलो गेहूं प्रति व्यक्ति और पांच किलो चना दाल प्रति परिवार पांच महीने (जुलाई से नवंबर) के लिए मुफ्त में दी जा रही है। फूड एंड सप्लाई विभाग की ओर से यह राशन फूड सब्सिडी के अतिरिक्त दिया जा रहा है।


आरडब्ल्यूए 38 वेस्ट ने उठाए सवाल
सेक्टर-38 वेस्ट के कम्युनिटी सेंटर में राशन वितरण के दौरान जमा होने वाली भीड़ को लेकर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने सवाल उठाया है। आरडब्ल्यूए ने पूछा है कि इतनी भारी संख्या में लोग एक जगह एकत्र हो रहे हैं। सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। कोरोना फैला तो जिम्मेदारी किसकी होगी। उधर, सोमवार को डड्डूमाजरा गांव के नजदीक ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में राशन के लिए भारी भीड़ जुटी। रेजिडेंट्स यूनाइटेड फ्रंट के अध्यक्ष डॉ. केएस चौधरी के अनुसार यदि इतनी भीड़ में एक भी कोरोना का केस हुआ तो उसके कितने भयंकर परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed