{"_id":"5d5fe8f98ebc3e01486017ea","slug":"sniffer-dog-at-icp-attari-border-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीपी को मिला नया स्निफर डॉग, है बेहद खास, बोरी में क्या है ऊपर से ही खोल देगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीपी को मिला नया स्निफर डॉग, है बेहद खास, बोरी में क्या है ऊपर से ही खोल देगा राज
Sat, 24 Aug 2019 12:59 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
वाघा-अटारी बॉर्डर(फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
अटारी सड़क सीमा पर स्थित इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) में अफगानिस्तान से आयात होकर आने वाले ड्राई फ्रूट की जांच अब तीन स्निफर डॉग करेंगे। अफगानिस्तान से आने वाले ड्राई फ्रूट की जांच के लिए पहले से तैनात अर्जुन और एंड्रयू को तीसरा साथी सिंडी मिल गया है। सिंडी डॉग कोलकाता से अटारी पहुंच गया है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट की होने वाली जांच पर आपत्ति उठाने के बाद सीमा शुल्क विभाग ने स्निफर डॉग की एक टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी है। अफगानिस्तान सरकार की आपत्ति थी कि ड्राई फ्रूट की पेटियों की होने वाली जांच से व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कस्टम विभाग जांच के दौरान ड्राई फ्रूट की बोरियों और पेटियों को खोल देता था। अब इसकी जांच स्निफर डॉग करेंगे। डॉग स्क्वाड की इस टीम की ट्रेनिंग के लिए कस्टम विभाग आईसीपी में एक ट्रेनिंग स्कूल की स्थापना कर रहा है।
विज्ञापन
विभाग ने स्निफर डॉग को ट्रेनिंग देने के लिए दो ट्रेनर की तलाश शुरू कर दी है। इस स्क्वायड की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कस्टम विभाग को अटारी रेलवे स्टेशन, इंटरनेशनल रेलवे कार्गो और श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तलाशी अभियान के दौरान सुविधा होगी।